{"_id":"b7ca3463beebd038391780c938201c81","slug":"road-accident-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक से टकराई बाइक, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक से टकराई बाइक, चार घायल
न्यूरिया।
Updated Thu, 19 Mar 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
कस्बे से शहर जाते समय युवक की बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस
विज्ञापन
दुर्घटना में बाइक पर आगे बैठी चार साल की बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए।
बच्ची की हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रक और
चालक को हिरासत में ले लिया है।
न्यूरिया के मोहल्ला भीतरगांव निवासी शहवाज बुधवार को बाइक से पीलीभीत आ रहा है। बाइक पर उसकी रिश्तेदार दो महिलाएं क्रमश: मुन्नी व शाहीन पीछे बैठी थीं जबकि आगे टंकी पर शाहीन की चार वर्षीय बालिका सुहालिया बैठी थी। कस्बे से कुछ दूर चलने पर बाइक एक पेट्रोल के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रक में टकरा गई। ट्रक से टकराने पर बाइक पर आगे बैठी बालिका सुहालिया, बाइक चालक शहबाज एवं दोनों महिलाएं घायल हो गई। सुहालिया के अधिक चोट लगने पर जिला अस्पताल भेजा गया जहां हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने ट्रक और चालक को कब्जे में ले लिया है। एसओ शमशाद अहमद ने बताया अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।