फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   river

बिना परमिट हो रहा पेड़ों का कटान

Wed, 01 Apr 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Wed, 01 Apr 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
river
तराई क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों पूर्व लकड़ी के बिना परमिट कटान की सूचना पर सामाजिक वानिकी के प्रभागीय निदेशक आदर्श कुमार ने सख्ती की थी। इसके बाद कुछ दिनों तक कटान बंद रहा लेकिन अब पुन: कटान शुरू हो गया है। सेल्हा, रमनगरा, मटैयालाल व गभिया क्षेत्र में आम, शीशम, जमुना, अर्जुन, सिरस, पापुलर सहित कई प्रजातियों के पेड़ बिना परमिट व रवन्ना के काटे जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से प्रतिदिन दो-तीन ट्रालियां तराई से लकड़ी लेकर टाइगर रिजर्व के जंगलों के रास्ते से लेहारी पुल होते हुए पूरनपुर तक पहुंचती हैं। हैरानी की बात यह है कि लेहारीपुल पर टाइगर रिजर्व का स्टाफ और जंगल के बार्डर पर पुलिस की पिकेट भी इन्हें रोकती। इस बावत जानकारी करने पर सामाजिक वानिकी के एक स्टाफ ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि राजनैतिक दबाव में कटान हो रहा है। सभी को इसकी जानकारी है। प्रभागीय निदेशक आदर्श कुमार ने बताया कटान की जानकारी नहीं है। वह इसकी जांच कराएंगे और यदि कटान पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed