{"_id":"13f17b4a9956f159aad8abce8028d7cc","slug":"ride-out-of-ramji-is-ramji-leela-unfathomable-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘रामजी की निकली सवारी रामजी की लीला है न्यारी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘रामजी की निकली सवारी रामजी की लीला है न्यारी’
Pilibhit
Updated Mon, 12 Oct 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री रामलीला महोत्सव के तहत सोमवार को शहर में भव्य श्रीराम विवाह शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
शहर के परमठ मंदिर से शुरू हुई श्रीराम विवाह शोभायात्रा का शुभारंभ समाजसेवी अशोक कुमार जौहरी व उनकी पत्नी कुसुम जौहरी ने झंडी दिखाकर किया। मंदिर परिसर से शुरू हुई शोभायात्रा ड्रमंडगंज चौराहा, चौक बाजार, इमली चौराहा, साहूकारा, छिपियान चौराहा, चावला चौराहा, थाना सुनगढ़ी, स्टेशन रोड होते हुए अरुण साहू के बाग में पहुंची। यहां मंत्रोच्चारण के बीच प्रभु राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन का विवाह संपन्न कराया गया। इसके बाद शोभायात्रा सुनगढ़ी, नई बस्ती, काला मंदिर, जाटों का चौराहा, बड़ा गुरुद्वारा, जेपी रोड होते हुए मरमठ मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में काली अखाड़ा, बच्चों की नृत्यशाला, राधा कृष्ण, राम लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन व मुनि वशिष्ठ की झांकी आर्कषण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा स्वागत किया और प्रसाद बांटा। मुख्य मार्गों को रोशनी से सजाया गया। महंत ओमकार नाथ, सुनील मिश्रा, नरेश शुक्ला, प्रेम सिंह, केशव सक्सेना, डॉ. नरेंद्रनाथ मिश्रा, अजय सक्सेना, महेशचंद्र दुबे, रमाकांत पांडेय, अमित अग्रवाल, निरंजन शर्मा, अमरीश शर्मा, संजीव मिश्रा, धीरेंद्र मिश्रा, अमिताभ त्रिपाठी, अवनीश शर्मा, विश्वास सक्सेना, अवधेश मिश्रा आदि शामिल रहे। श्री रामलीला महोत्सव संचालन कमेटी के उपाध्यक्ष अंशुमान मिश्रा ने बताया कि 13 अक्तूबर को राम वनगमन लीला परमठ मंदिर में शाम छह बजे, घन्नई लीला एकता सरोवर में शाम सात बजे व चित्रकूट विश्रामलीला देर रात्रि राजेंद्र सिंह के प्लाट में संपन्न होगी।
विज्ञापन