फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rice worth 10 lakhs was ordered in the name of the firm without purchase order

Pilibhit News: बिना परचेज ऑर्डर फर्म के नाम मंगवा लिए 10 लाख के चावल

Fri, 11 Apr 2025 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Rice worth 10 lakhs was ordered in the name of the firm without purchase order
पीलीभीत। आरोपियों ने बिना परचेज ऑर्डर के कूटरचित दस्तावेज बनाकर फर्म के नाम पर 10 लाख रुपये के चावल मंगा लिए। जानकारी होने पर पीड़ित ने आरोपियों से संपर्क किया तो वे धमकी देने लगे। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के अमरिया बस अड्डे के पास स्थित रामजी राइस मिल के पार्टनर निशांत अग्रवाल ने एसपी के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 29 अक्तूबर 2023 को सुनगढ़ी क्षेत्र के चावला चौराहा निवासी हरीश कुमार व दिल्ली निवासी पिंटू चौधरी ने धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेज बनाकर बिना परचेज ऑर्डर के तुलसी फूड्स मारुति भवन नया बाजार दिल्ली के प्रोपराइटर मनीष जैन से उसकी फर्म के नाम पर करीब 10 लाख रुपये का चावल मंगा लिया।
विज्ञापन

जानकारी होने पर 22 फरवरी 2025 को उन्होंने हरीश और पिंटू चौधरी से वार्ता की तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रूस भेजने के नाम पर 1.50 लाख ठगे
- पीड़ित युवक ने एसपी को पत्र देकर की कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। रूस भेजने के नाम पर आरोपी ने युवक से डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। विदेश न भेजने पर पीड़ित युवक ने जब रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने एसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम टोडरपुर गांव निवासी अशरफ ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसकी मुलाकात गजरौला क्षेत्र के हरचुईया गांव निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। खुद को धर्मगुरु बताने वाले व्यक्ति ने उसके छोटे भाई युसूफ को रूस भेजकर एक कंपनी में नौकरी लगवा देने की बात कही।

वीजा आदि बनवाने के नाम पर एक लाख रुपये बैंक खाते के माध्यम से ले लिए। इसके बाद 50 हजार रुपये नकद भी लिए। लंबा समय बीतने के बाद भी उसने वीजा नहीं दिया। इस पर उसने आरोपी से संपर्क किया और रुपये वापस मांगे। आरोप है कि इस पर आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। एसपी ने न्यूरिया पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed