फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rice on the four Miller Reports of the attack

राइस मिलर समेत चार पर  जानलेवा हमले की रिपोर्ट

Fri, 01 Jul 2016 10:36 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Jul 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
 अलविदा से पहले खुराफात कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश के मामले में पुलिस ने पूरनपुर देहात के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी शीबू की ओर से राइस मिलर रमेश पांडेय, उनके भाई रामऔतार पांडेय, रिश्तेदार आयुष पांडेय और राहुल पांडेय के खिलाफ जान से मारने की नियत से फायर करने, मजार में तोडफ़ोड़ करने, गाली-गलौज कर धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कर रमेश पांडेय और रामऔतार को गिरफ्तार कर चालान भेजा है। पुलिस ने रमेश पांडेय की बंदूक और चार कारतूस भी बरामद किए हैं। रात को एडीएम और एएसपी विकास कुमार वैद्य ने कोतवाली पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

धार्मिक स्थल पर तोडफ़ोड़ के आरोप पर कोतवाली गेट पर देरशाम तक हंगामा कर रहे लोग तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के आश्वासन पर शांत हो गए। हालांकि इससे पहले सर्किल के अलावा दियूरिया, गजरौला थाना पुलिस, पीएचसी आदि को बुला लिया गया था। पुलिस ने पूरनपुर देहात के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी शीबू की ओर से देररात राइस मिलर रमेश पांडेय, उनके भाई रामऔतार पांडेय, रिश्तेदार आयुष पांडेय, राहुल पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। शीबू ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि बृहस्पतिवार की शाम को मजार पर जियारत को गए थे। कई अन्य लोग भी मजार पर मौजूद थे। आरोप है कि इस दौरान असलहा लेकर पहुंचे रमेश पांडेय आदि ने उसे बंधक बनाकर धमकाया और धार्मिक स्थल में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। विरोध पर दहशत फैलाने और जान से मारने की नियत से फायर किया। फायरिंग से लोग दहशत में आ गए। चिराग, घड़ी, पैकारी तोड़ दी, कलेंडर, चादर को जला दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने रमेश और रामऔतार को असलाह समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों नामजद आरोपियों का शुक्रवार को कोर्ट के लिए चालान कर दिया। उधर, देरशाम एडीएम और एएसपी ने कोतवाली पहुंचकर स्थति का जायजा लिया। एसएसआई राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि रमेश पांडेय की दोनाली बंदूक और चार  कारतूस को बरामद किया गया है। प्रभारी कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों का कोर्ट के लिए चालान किया गया है।  
विज्ञापन



प्रदर्शन के चलते कोतवाली 
से हटाए गए आरोपी
पूरनपुर। भारी पुलिस बल, पीएसी पहुंचने और रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आश्वासन पर देरशाम कोतवाली गेट से भीड़ अपने घरों को चली गई थी। आरोपियों के कोतवाली में होने पर कहीं विरोध प्रदर्शन फिर न हो जाए आदि को लेकर पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को रात ही कोतवाली से हटाकर गजरौला थाना भेज दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदर्शन के दौरान भिड़े नेता
पूरनपुर। बृहस्पतिवार देरशाम तक कोतवाली गेट पर हुए प्रदर्शन में कुछ नेता भी मौके पर पहुंचे थे। मामले को सुलटवाने के प्रयास पर प्रदर्शनकारी राजनीति नहीं के नारे लगाने लगे। इस दौरान दो नेता आपस में भिड़ गए। 



01 पीबीटीपी 17
कार्रवाई को लेकर सुन्नी 
उलमा कौंसिल का ज्ञापन
पूरनपुर। सुन्नी उलमा कौंसिल ने दरगाह पर तोडफ़ोड़ और आगजनी करने के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। 

कौंसिल के राष्ट्रीय महासचिव हाफिज नूर अहमद रजा अजहरी के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचे उलमा और अन्य लोगों ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि अलविदा से एक दिन पहले दरगाह पर तोडफ़ोड़ और आगजनी की गई, जो बर्दास्त नहीं की जा सकती। ज्ञापन में आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की मांग और एक संगठन से जिले को मुक्त कराने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में अखलाक अंसारी, इरफान, फूलबाबू, नसीब खां, मुफीद, साजिद, कारी रिजवान, जाहिद अली, मौलाना अहमद रजा आदि थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed