फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rice Mill attached to defaulting

बकायेदार की राइस मिल कुर्क मकान पर चस्पा किया नोटिस

Thu, 12 Mar 2015 11:48 PM IST
बिलसंडा/पीलीभीत।
बिलसंडा/पीलीभीत। Updated Thu, 12 Mar 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Rice Mill attached to defaulting
नगर
विज्ञापन
के एक राइस मिलर्स द्वारा व्यापार कर का बकाया करीब 64 लाख रुपये जमा न करने पर एसडीएम ने गुरुवार की देर शाम मिल कुर्क कर लिया। मिलर्स के मकान पर भी नोटिस चस्पा कर शुक्रवार तक बकाया अदा न करने पर मकान भी कुर्क करने की चेतावनी दी है। एसडीएम ने नगर में इस बाबत मुनादी भी करा दी है।

एसडीएम  एपी श्रीवास्तव ने बताया कि नगर के बीसलपुर मार्ग स्थित संदीप राइस इंडस्ट्रीज पर व्यापार कर का 64,41,883 रुपये बकाया है। विभाग द्वारा आरसी जारी की जा चुकी है। आठ दिन पूर्व मिल के पार्टनर प्रवीन जासयवाल को तहसील में बंद भी किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि मिल के तीन पार्टनर हैं,।

प्रवीन जायसवाल के अलावा, प्रदीप जायसवाल और नवीन जायसवाल की पत्नी मीरा भी शामिल हैं। बकाया भुगतान की अदायगी न किए जाने पर मिल को कुर्क कर लिया गया है। उन्होंने मीरा, प्रवीन और प्रदीप जायसवाल के मकानों पर बकाया का नोटिस चस्पा कराया है।

इधर मीरा जायसवाल के पति का आरोप है कि उन्होंने कोर्ट में वाद दायर होने की बात कहते हुए अपना पक्ष भी रखा, लेकिन एसडीएम ने उसे मानने से इंकार कर दिया। एसडीएम ने बताया कि मिलर्स को शुक्रवार तक धन जमा करने को कहा गया है। अन्यथा की स्थिति में घर की भी कुर्की कर ली जाएगी।
कोटा भी होगा निरस्त
तहसीलदार नन्हेंलाल यादव ने बताया कि मिल के पार्टनर प्रदीप जायसवाल और मीरा जायसवाल की सास पुष्पादेवी के नाम राशन कोटे की दुकानें हैं। बकाया अदायगी न किए जाने पर दुकानें निरस्त करने संबंधी नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed