{"_id":"6021e31fc62213af4e4e5e40d5a78717","slug":"review-of-crop-damage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन आयुक्त की फसलों के नुकसान की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन आयुक्त की फसलों के नुकसान की समीक्षा
पीलीभीत।
Updated Mon, 23 Mar 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के नोडल
विज्ञापन
अधिकारी एवं परिवहन आयुक्त के रविंद्र नायक ने गांधी सभागार में बैठक की
बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान और सर्वे की समीक्षा की। उन्होंने बीमा
कंपनियों से शीघ्र मुआवजा दिलाने के भी निर्देश दिए।
दो दिवसीय दौरे पर परिवहन आयुक्त सोमवार शाम पीलीभीत पहुंचे। उन्होंने गांधी सभागार में अधिकारियों की बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति और बारिश से हुए नुकसान पर चर्चा की। उपनिदेशक कृषि एके सिंह ने उन्हें बताया कि जिले अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से 55 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है।
कृषि विभाग और बीमा कंपनी द्वारा किए गए संयुक्त सर्वे के अनुसार जिले में 18301 किसानों ने फसल बीमा करा रखा है। इन किसानों से 1.28 करोड़ का प्रीमियम राशि बीमा कंपनी में जमा हुई है। बीमा कंपनी से शीघ्र ही भुगतान कराया जा रहा है।
फसलों के नुकसान के बाद उन्होंने लोहिया समग्र गांव एवं अन्य योजनाओं से होने वाले विकास कार्यों की जानकारी ली। बैठक में डीएम ओएन सिंह, एडीएम आलोक सिंह, सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, पीडी आरबी भास्कर, एआरटीओ राजेश कर्दम सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।