फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Revenue-consolidation team faces opposition while arriving for land measurement; officials return without conducting the survey.

Pilibhit News: पैमाइश करने पहुंची राजस्व-चकबंदी टीम का विरोध, बिना नाप लौटे अधिकारी

Sat, 17 Oct 2026 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Revenue-consolidation team faces opposition while arriving for land measurement; officials return without conducting the survey.
जहानाबाद। थाना कोतवाली एवं अमरिया तहसील क्षेत्र के ग्राम बारातबोझ में शुक्रवार को जमीन की पैमाइश करने पहुंची राजस्व और चकबंदी विभाग की संयुक्त टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। एक पक्ष के लोगों पर पैमाइश में बाधा डालने और जमीन पर गड़ी जरीब व झंडे उखाड़कर फेंकने का आरोप है। मौके पर पुलिस बल कम होने के कारण टीम पैमाइश का कार्य पूरा किए बिना वापस लौट गई। अधिकारियों ने घटनास्थल की आख्या तैयार कर आगे की कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी अमरिया के निर्देश पर राजस्व एवं चकबंदी विभाग की संयुक्त टीम शुक्रवार को पुलिस बल के साथ गांव पहुंची थी। टीम में चकबंदी कानूनगो उर्विंदर सिंह व ओम प्रकाश, चकबंदी लेखपाल राहुल राना तथा अमरिया तहसील से कानूनगो अजय देवल और लेखपाल अनुराग गंगवार शामिल थे। दोनों पक्षों की मौजूदगी में पैमाइश शुरू कराई गई, लेकिन इसी दौरान मो. हबीब पुत्र अब्दुल हबीब, शब्बू पुत्र अब्दुल हबीब, हबीब की पत्नी शहेरोज और उनकी पुत्रियों असरा व फविया समेत अन्य लोगों पर विरोध करने लगे। विरोध के चलते मौके पर स्थिति बिगड़ने की आशंका और पर्याप्त पुलिस बल न होने से पैमाइश रोकनी पड़ी। चकबंदी कानूनगो उर्विंदर सिंह के अनुसार, टीम इससे पहले भी पैमाइश करने पहुंची थी, लेकिन उस समय भी महिलाओं को आगे कर कार्य नहीं होने दिया गया था। शुक्रवार को दोबारा पहुंचने पर भी पैमाइश नहीं हो सकी। टीम ने मौके की स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। उपजिलाधिकारी हेमंत चौधरी ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा गया था। पर्याप्त पुलिस बल न होने से टीम को वापस लौटना पड़ा। जल्द दोबारा टीम भेजकर पैमाइश कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed