{"_id":"69de2e34b6969b07230e4bb4","slug":"restoration-work-on-the-katna-river-begins-in-pilibhit-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कटना नदी को मिलेगा नया जीवन, पुनरुद्धार काम शुरू, जिलाधिकारी ने किया श्रमदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कटना नदी को मिलेगा नया जीवन, पुनरुद्धार काम शुरू, जिलाधिकारी ने किया श्रमदान
Tue, 14 Apr 2026 05:57 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 14 Apr 2026 05:57 PM IST
सार
पीलीभीत जिले की कटना नदी के पुनरुद्धार का कार्य मंगलवार को शुरू हो गया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने मरौरी ब्लॉक की कंजा हरैया और अजीतपुर पटपरा ग्राम पंचायत में पूजन कर इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन
डीएम ने किया श्रमदान
- फोटो : संवाद
विस्तार
पीलीभीत जिले की कटना नदी के पुनर्जीवन का प्रयास मंगलवार से शुरू हो गया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने मरौरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत कंजा हरैया एवं अजीतपुर पटपरा में कटना नदी का पुनरुद्धार कार्य का पूजन कर शुभारंभ किया। बाद में डीएम, सीडीओ आरके श्रीवास, ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा ने श्रमदान भी किया।
विज्ञापन
मरौरी ब्लॉक प्रमुख सम्यता वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि नदियों का पुनरुद्धार न केवल जलस्तर को बढ़ाने में सहायक होगा, बल्कि स्थानीय किसानों और वन्यजीवों के लिए भी जीवनदायिनी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि परियोजना का मुख्य उद्देश्य कटना नदी का पुनरूद्वार एवं गहरीकरण करना है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कहा कि विकास खंड मरौरी के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि हम अपनी प्राकृतिक धरोहर को सहेजने की दिशा में काम कर रहे हैं। इस महायोगदान में अपना योगदान ज़रूर दें, ताकि हम इस नदी को पुनर्जीवित कर सौ वर्ष पूर्व की स्थिति में ले आयें।
विज्ञापन
बंगाली परिवारों को मिलेगा भौमिक अधिकार: डीएम
उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से बहुत जल्द ही आपको जो आपकी जमीन है, उसका भौमिक अधिकार मिलने वाला है, ये बहुत हर्ष का विषय है। जितने भी बंगाली परिवार यहॉ पर आए थे उन सबको पट्टे हुए थे लेकिन उन पट्टों पर भौमिक अधिकार नहीं था। राज्य सरकार ने यह एक बहुत बड़ा ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि आपको बहुत जल्दी ही भौमिक अधिकार मिलने जा रहा है। सरकार की तरफ़ से अध्यादेश जारी हो गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन