फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Responsibilities assigned to the new president of Rotary Club

रोटरी क्लब के नए अध्यक्ष को सौंपा दायित्व

Sun, 12 Jul 2015 10:48 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sun, 12 Jul 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
Responsibilities assigned to the new president of Rotary Club

रोटरी क्लब के अधिष्ठापन समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष सतीश जायसवाल ने नए अध्यक्ष सीए संजय अग्रवाल को कॉलर पहनाकर उन्हें संगठन का दायित्व सौंपा।

विज्ञापन

शहर के डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित एक होटल में शनिवार देर शाम हुए कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी गर्वनर टीपीएस सेठी ने किया। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब समाज सेवा को अपना लक्ष्य मानकर निरंतर विश्व में खुशहाली लाने का कार्य कर रहा है। उमेश चंद्र ने गत वर्ष कराए गए कार्यों की जानकारी दी। वहीं पूर्व अध्यक्ष सतीश जायसवाल ने नवनियुक्त अध्यक्ष सीए संजय अग्रवाल को कॉलर पहनाकर उन्हें क्लब का दायित्व सौंपा।
विज्ञापन

नए अध्यक्ष ने शहर के सौंदर्यीकरण के लिए सुझाव रखे। धूलमुक्त पीलीभीत, पर्याप्त पौधरोपण समेत कई प्रस्तावों की लोगों ने सराहना की। पीपी सिंह ने पोलियो उन्मूलन के लिए किए गए कार्यों की चर्चा की। इस दौरान पूर्व रोटेरियन जगतबंधु गुप्ता को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। नए अध्यक्ष के नेतृत्व में जूनियर विंग की इकाई का गठन भी किया गया। छह नए सदस्य भी जोड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. आरएच गोखले, संजय गंगवार, राजा रामनाथ, पदमाचंद्रा, डॉ. डीके गंगवार, रमेशचंद्र, विनोबा सेवा आश्रम के संस्थापक रमेश भैया, वरिष्ठ अधिवक्ता वीडी पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed