फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   resident making pullia by shramdaan

श्रमदान से पुलिया बनाकर खकरा नदी पार करेंगे दहगलावासी

Tue, 08 May 2018 01:07 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Tue, 08 May 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
resident making pullia by shramdaan
शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित गांव दहगला के बाशिंदे इन दिनों ग्राम प्रधान की अगुवाई में कुछ अलग कहानी लिख रहे हैं। खेतों व नदी के पार दूसरे आधा दर्जन गांवों में जाने के लिए उन्हें एक पुलिया की जरूरत थी। गांव के लोगों के प्रयासों के बाद मनरेगा से कुल 11 लाख रुपये इस कार्य के लिए स्वीकृत हुए। 25 लाख की जरूरत होने के कारण उन्होंने श्रमदान कर इसे बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

आजादी के बाद से ही इस गांव के साथ-साथ आसपास के कई गांव के लोग गांव के निकट बहने वाली खकरा नदी पर पुलिया न होने से काफी परेशान हैं। गांव के कई लोगों के खेत नदी के दूसरी ओर हैं लिहाजा उनकी खेती-किसानी भी प्रभावित हो रही थी। यही नहीं, पूरे साल ग्रामीणों को नदी के पानी में उतरकर ही पार जाना पड़ता था। बारिश के दिनों में तो मुश्किल बढ़ जाती है। 
विज्ञापन

प्रधान जसपाल सिंह व ग्रामीणों के प्रयास से मनरेगा से कार्य कराने के लिए जो 11 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं, उससे पुलिया ही बन पाएगी। पुलिया के साथ एप्रोच रोड आदि बनाने में करीब 25 लाख रुपये का खर्च आ रहा था। मनरेगा उपायुक्त ने ग्रामीणों को स्थिति बताई। इसके बाद गांव के कई लोग श्रमदान व सहयोग के लिए राजी हो गए। दस दिन पहले गांव के कुछ मनरेगा मजदूरों के साथ ही कई ग्रामीण श्रमदान कर उसे बनाने में जुट गए। अब तक 150 मीटर कच्ची सड़क का पटान कर उसे ऊंचा किया जा चुका है। पुलिया निर्माण के लिए नदी में पाइप डाल दिया गया है। अभी उस पर रपटा पुलिया बनाने के लिए लिंटर आदि का कार्य होना व एप्रोच बनना बाकी है। गांव के लोगों का यह कार्य आसपास के गांवों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed