{"_id":"02db1a084276bc3a0eb3a4823b78d1d7","slug":"report-prepared-for-action-sent-to-the-relevant-departments-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई को संबंधित विभागों को भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई को संबंधित विभागों को भेजी
Pilibhit
Updated Wed, 25 Nov 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा द्वारा धान खरीद व्यवस्था का निरीक्षण और बड़े पैमाने पर की गई कार्रवाई की बुधवार को काफी चर्चा रही। धान खरीद से जुड़ें व्यापारी व अधिकारियों में हड़कंप है। उधर, छापे के दौरान साथ रही सचिवालय की पांच सदस्यीय टीम ने रिपोर्ट बनाकर कार्रवाई पर अमल के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया है। वहीं बृहस्पतिवार को इसकी विस्तृत रिपोर्ट प्रमुख सचिव के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगी।
मंगलवार को राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने धान खरीद व्यवस्था की हकीकत परखने को मंडी, राइस मिलों एवं पूरनपुर मंडी में छापा मारा था। इसके लिए उन्होंने एक दिन पूर्व ही सचिवालय की टीम को बुला लिया था, जिसमें अनुसचिव अमृतलाल, सेक्शन अधिकारी नीरज कुमार सहित पांच लोग शामिल थे। पूरे दिन चले निरीक्षण और कार्रवाई के बाद सचिवालय की टीम ने बुधवार को इसकी रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों को कार्रवाई के लिए भेज दिया है। इसमें पीसीएफ व यूपीएसएस के जिला प्रबंधकों के निलंबन के लिए दोनों संस्थाओं के एमडी को रिपोर्ट भेजी गई है। साथ ही राइस मिल महालक्ष्मी में मिले स्टाक में अंतर की जांच पीलीभीत मंडी सचिव को सौंपी गई है।
इस बाबत राज्यमंत्री ने बताया कि निरीक्षण और कार्रवाई की विस्तृत तैयार कर ली गई है। बृहस्पतिवार को इसे प्रमुख सचिव के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी। इधर राज्यमंत्री द्वारा बड़े पैमाने पर की गई कार्रवाई से धान खरीद से जुड़े अधिकारी कर्मचारियों के साथ ही व्यापारी में भी हड़कंप है।