फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   report filed on adhishasi abhiyanta

अधिशासी अभियंता समेत तीन पर रिपोर्ट के आदेश

Fri, 30 Jan 2015 07:47 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 30 Jan 2015 07:47 PM IST
विज्ञापन
सीजेएम अब्दुल कयूम ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता और दो ठेकेदारों पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश शहर कोतवाल को दिए हैं।
विज्ञापन

थाना जहॉनाबाद के गांव खमरिया पुल निवासी मोहम्मद यूनुस ने कोर्ट में अर्जी दी। उसने बताया कि सन 2013 से वह बिजली सब स्टेशन शेरपुर में संविदाकर्मी के रूप में तैनात है। उसका वेतन 8593 रुपये मासिक है। इसमें से कटौती होकर उसे 7648 रुपये मिलता है। यह वेतन बिजली मजदूर कल्यान समिति के ठेकेदार अखिल तोमर व विजय शर्मा द्वारा संविदा कर्मियों को दिया जाता है। उसे अभी तक केवल छह हजार रुपये मिला है।

शेष धनराशि नहीं दी गई। बकाया राशि मांगने पर 29 दिसंबर 14 को शाम पांच बजे अधिशासी अभियंता बिजली पंकज अग्रवाल व ठेकेदार अखिल तोमर व विजय शर्मा ने उसे पंकज अग्रवाल के घर पर बुलाकर मारापीटा। गालियां दीं। कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकियां दी। पीड़ित ने बताया कि पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सीजेएम अब्दुल कयूम ने शहर कोतवाल को घटना की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed