फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   report against doctor

कोरोना संदिग्ध दिखने के बावजूद इलाज करने वाले प्राइवेट चिकित्सक पर रिपोर्ट

Tue, 30 Jun 2020 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 01:58 AM IST
विज्ञापन
report against doctor
पूरनपुर। कोरोना के लक्षण साफ होने के बावजूद उसका इलाज करने वाले प्राइवेट चिकित्सक सरफराज पर पुलिस ने महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। बाद में इस संदिग्ध की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। मामला खुलने के बाद डॉ. सरफराज को सैंपल लेकर पहले ही क्वारंटीन किया जा चुका है।
विज्ञापन

रामलीला मेला मैदान निवासी एक युवक विदेश से आया था। 24 जून को आई जांच रिपोर्ट में युवक संक्रमित निकला। युवक बाजार में मोबाइल खरीदने गया था। संक्रमित को खांसी बुखार आ रहा था। रिपोर्ट आने से पहले उसका इलाज डॉ. सरफराज ने किया था। इसका खुलासा नगरपालिका के एक सदस्य ने सोशल मीडिया पर मेसेज वायरल करके किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चिकित्सक के क्लीनिक पर छापा मारकर इस बात की जांच की थी। जांच में कई अनियमितताएं पाई गईं। क्लीनिक पर सैनिटाइजर नहीं मिला। सामाजिक दूरी के नियमों का भी पालन नहीं होना पाया गया।
विज्ञापन

जांच के बाद एसडीएम की मौजूदगी में चिकित्सक को बमुश्किल दो दिन पहले सैंपल के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया था। वहां से सैंपल भेजे जाने के बाद चिकित्सक अभी जिला मुख्यालय पर क्वारंटीन सेंटर में है। अब सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सहसपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने डॉ. सरफराज पर महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed