फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Remains of cattle found on the highway in Pilibhit

Pilibhit: पुलिस चौकी से एक किमी दूर आठ गोवंशीय पशुओं की हत्या, अवशेष मिलने पर लोगों में फैला आक्रोश

Tue, 12 Sep 2023 05:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Sep 2023 05:18 PM IST
सार

ललौरीखेड़ा चौकी से एक किमी दूर बरेली हाईवे किनारे बाग में गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने से खलबली मच गई। हद तो यह है कि घटना को चौकी से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर अंजाम दिया गया। घटना का पता मंगलवार सुबह तब चला जब किसान खेतों पर काम करने के लिए गए। 

विज्ञापन
Remains of cattle found on the highway in Pilibhit
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में बरेली हाईवे पर ललौरीखेड़ा पुलिस चौकी से एक किलोमीटर दूर बाग में सोमवार की रात को करीब आठ संरक्षित पशुओं को मार डाला गया। मंगलवार सुबह खेतों पर जा रहे किसानों ने जब संरक्षित पशुओं के अवशेष देखे तो इलाके में खलबली मच गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। जानकारी होते ही हिंदू संगठन के लोग भी मौके पर पहुंच गए और घटना को लेकर आक्रोश जताया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बेरहम बहू: बुजुर्ग सास को बेरहमी से पीटा, गला दबाकर मारने की कोशिश; कैमरे में कैद हुई करतूत
विज्ञापन


ललौरीखेड़ा पुलिस चौकी से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर बरेली नेशनल हाईवे के किनारे पर नन्हे अमीन का बाग है। सोमवार रात को यहां आठ संरक्षित पशुओं की हत्या कर दी गई। तस्कर मांस को ले गए। मंगलवार सुबह ग्रामीण जब खेतों की तरफ जा रहे थे तब उन्होंने बाग में पशुओं के अवशेष देखे। संरक्षित पशुओं के अवशेष देख ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने लोगों को कराया शांत 

सूचना थानाध्यक्ष जहानाबाद उमेश सिंह सोलंकी, चौकी इंचार्ज ललौरीखेड़ा कमलेश यादव पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। मौके पर भीड़ इकट्ठा थी। ग्रामीणों का कहना था कि रात में अगर पुलिस की बराबर गश्त हो रही होती तो यह घटना नहीं हो पाती। तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं कि चौकी के पास ही घटना को अंजाम देकर चले गए। पुलिस ने किसी तरह से लोगों को शांत कराया। बता दें कि इससे पूर्व भी तस्करों द्वारा इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दिया गया है।

हिंदू संगठन के लोग पहुंचे, जताया आक्रोश 

घटना की जानकारी होने के बाद हिंदू महासंघ के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और आक्रोश जताने लगे। मामला तूल पकड़ता देख चौकी इंचार्ज कमलेश यादव ने किसी तरह से उन्हें मनाया। घटना के बाद से इलाके के लोगों में खासा आक्रोश है। तस्करों ने एक नहीं करीब आठ संरक्षित पशुओं की हत्या की पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed