{"_id":"41de07553e8b8cdc7837b489fc165835","slug":"religious-programme-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तराई में तीन दिन रहेगी हरे कृष्णा हरे रामा की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तराई में तीन दिन रहेगी हरे कृष्णा हरे रामा की गूंज
माधोटांडा।
Updated Sun, 08 Mar 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के सीमावर्ती गांव ढकिया ताल्लुके महाराजपुर में बंगाली समाज की ओर से हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है। तीन दिन तक चलने वाले इस संकीर्तन में राजस्थान, उत्तराखंड सहित कई स्थानों से कीर्तन मंडली यहां पहुंची हैं।
होली के बाद बंगाली समाज में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाता है। पिछले सालों की तरह इस बार भी इसकी व्यापक तैयारियां की गई हैं। शनिवार को शाम गांव में कलश यात्रा निकाली गई। गांव के विभिन्न मार्गों से घूमकर कलश यात्रा कार्यक्रम पंडाल में पहुंची। रविवार को सुबह संकीर्तन शुरू हुआ, जिसमें विभिन्न मंडलियों के सदस्यों ने अपनी प्रस्तुति दी। सुबह कार्यक्रम शुरू होने के कुछ देर बाद ही बारिश शुरू होने पर सभी ने एक खड़े होकर भगवान से मौसम साफ रखने की स्तुति की। कार्यक्रम में गुरदास मंडल, खोखन सरकार, किशोर मंडल, अजीत ढाली, ठाकुरदास, मलिन सरकार, आनंद सरकार सहित कई लोग मौजूद रहे।