{"_id":"5e6925ce8ebc3eeb3c01904b","slug":"religion-pilibhit-news-bly399043653","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्हा मियां का 59 वां सलाना उर्स कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्हा मियां का 59 वां सलाना उर्स कल से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधोटांडा। टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के जंगल से सटे सेल्हा गांव में हजरत सैय्यद सेल्हा मियां रहमतुल्ला अलैह का पांच दिवसीय 59वां सालाना उर्स 13 मार्च से शुरू हो रहा है। पांच दिन तक चलने वाले इस उर्स की सभी तैयारियां पूरी हो गईं। इसके साथ ही पुलिस और वन विभाग ने भी सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है।
हजरत सेल्हा मियां की दरगाह एक ऐसा अनूठा स्थान है जहां आने वाले जायरीन अपनी मनौती पूरी होने पर मुर्गे की बलि देते हैं और प्रसाद के रुप में फातिहा दिलाते हैं। मेला कमेटी ने इस बार होने वाले उर्स की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्थानीय और बाहरी क्षेत्रों से दुकानदारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। मेला प्रबंधक कमेटी के अब्दुल खलीक खां के मुताबिक 13 मार्च सुबह कुरानख्वानी के साथ मेले का आगाज होगा। प्रत्येक रात को कव्वालियों के प्रोग्राम होंगे। 16 मार्च को चादर शरीफ का जुलूस और 17 मार्च को कुल शरीफ के साथ मेले का समापन होगा।
टाइगर रिजर्व की सुरक्षा चाक-चौबंद
टाइगर रिजर्व जंगल से सटे होने के चलते मेला क्षेत्र में वन कर्मियों की पैनी नजर रहती है। मेला क्षेत्र से आगे टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित क्षेत्र में लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहता है। वन क्षेत्राधिकारी डीके गोयल का कहना है कि उर्स शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए वन दरोगा रामबहादुर सहित उनके नेतृत्व में वनकर्मियों की टीम गठित की गई है। कोई कोर एरिया में जाने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ वन्यजीव अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस कोतवाली से रखी जाएगी नजर
पांच दिवसीय मेले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को अतिरिक्त फोर्स की डिमांड की गई है। माधोटांडा थाना प्रभारी शहरोज अनवर ने बताया कि मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए 10 उपनिरीक्षक, 20 हेड कांस्टेबल, 30 पुलिस कांस्टेबल, 30 महिला कांस्टेबल, पांच ट्रैफिक पुलिस सिपाही और फायर ब्रिगेड की डिमांड की गई है। मेले में अस्थायी कोतवाली बनाकर मेला प्रभारी की तैनाती की जाएगी।
अंतिम दो दिन रहती है जाम की स्थिति
मेले के अंतिम दो दिन जंगल क्षेत्र से चुनिंदा मार्गों से जायरीन का अपने वाहनों से आने का सिलसिला लगातार जारी रहता है। इसमें जाम की स्थिति भी पैदा होती है। वन क्षेत्र से ही गुजरने वाले प्रमुख बाइफरकेशन मार्ग से बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। सिंचाई विभाग वाहनों से टैक्स वसूलता है।
कोरोना के खतरे से चौकस स्वास्थ्य विभाग रखेगा मेले पर नजर
मेले में दूरदराज के इलाकों से बड़ी संख्या में जायरीन आते हैं। इसमे बंजारा समुदाय के लोग बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। ऐसे में कोरोना के खतरे को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग इस बार सतर्क है। माधोटांडा सीएचसी प्रभारी डॉ. विनीत यादव ने बताया कि उर्स तक स्वास्थ्य कर्मी पूरी सतर्कता बरतेंगे।