{"_id":"64e111fcd8429f6b2f0299b4","slug":"relatives-created-ruckus-in-private-hospital-on-the-death-of-pregnant-woman-pilibhit-news-c-121-1-pbt1002-2930-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: प्रसूता की मौत पर परिजनों ने निजी अस्पताल में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: प्रसूता की मौत पर परिजनों ने निजी अस्पताल में किया हंगामा
Sun, 20 Aug 2023 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
माधोटांडा में निजी अस्तपताल के बाहर हंगामा करते परिजन ।
कलीनगर। माधोटांडा कस्बे में एक निजी अस्पताल में शनिवार को प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। बरेली ले जाने पर महिला को मृत घोषित कर दिया गया। गुस्साए परिजन शव लेकर अस्पताल आ गए और स्टाफ पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। दिनभर चली पंचायत के बाद देर शाम दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
माधोटांडा कस्बे में स्थित एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को कस्बे के एक व्यक्ति ने प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी को भर्ती कराया। शनिवार सुबह ऑपरेशन से बच्ची का जन्म हुआ। प्रसव के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई। चिकित्सक ने उसे पीलीभीत रेफर कर दिया। हालत खराब देख महिला को पीलीभीत से बरेली के लिए रेफर कर दिया गया। बरेली पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद परिजन शव लेकर निजी अस्पताल आ गए। उन्होंने स्टाफ पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। अस्पताल प्रबंधन ने मामले को निपटाने के प्रयास शुरू कर दिए। देर शाम मामले में समझौता हो गया। एमओआईसी अनिकेत गंगवार ने बताया कि मामला अफसरों के संज्ञान में है।