फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   relative from punjab reached to police station

पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पंजाब से आए परिजन और करीबी लोग पहुंचे थाने

Fri, 21 Jan 2022 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
relative from punjab reached to police station
पीलीभीत। मारपीट के मामले में एक पक्षीय कार्रवाई होने के मामले में पीड़ित के करीबी और परिजन पंजाब से गुरुवार को सुनगढ़ी थाने पहुंच गए। इनका कहना था कि पीड़ित परिवार से घर में घुसकर मारपीट की गई थी। इसके बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। जबकि दूसरी ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पीड़ित पक्ष को इंस्पेक्टर ने कार्रवाई को भरोसा दिया।
विज्ञापन

गांव गौहनिया निवासी गुरनाम सिंह ने बताया के कई दिन पहले कुछ लोगों ने खुद की जमीन बताते हुए घर में घुसकर मारपीट की थी। सामान घर से बाहर फेंक दिया था। पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे, मगर सुनवाई नहीं हुई। जबकि आरोपी पक्ष की ओर से गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने घर जाकर गाली गलौज की। बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार ने पंजाब में रहने वाले अपने परिवार को बुलाया और बड़ी संख्या में सुनगढ़ी थाने पहुंची। पीड़ित परिवार का कहना था कि जबरदस्ती उनको बेघर किया जा रहा है। जबकि वह लोग पिछले दस साल से उस जमीन पर काबिज हैं। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद सभी लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed