{"_id":"696e8534eec851d4a202634a","slug":"relative-accused-of-raping-mentally-ill-girl-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-152171-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रिश्तेदार पर मानसिक अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रिश्तेदार पर मानसिक अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
पूरनपुर। देखरेख के लिए रिश्तेदार के घर छोड़ी गई मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती की मां ने पुलिस से शिकायत कर मेडिकल कराने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
घटना 16 सितंबर 2025 की बताई जा रही है। सोमवार को युवती को साथ लेकर कोतवाली पहुंची उसकी मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पीड़ित मां ने बताया कि पुत्री को पड़ोस के रिश्तेदार के घर देखरेख के लिए छोड़कर भाई का इलाज कराने पीलीभीत गई थी। बताया कि उसकी पुत्री मानसिक तौर पर अस्वस्थ है। वह स्वयं में अपना काम भी नहीं कर पाती है। आरोप है कि इस दौरान आरोपी रिश्तेदार ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। आहट पर आरोपी की पत्नी और बच्चे जाग गए।
पत्नी के विरोध पर आरोपी ने उसे छोड़ने और जान से मारने की धमकी दी। युवती की मां ने बताया कि भाई का इलाज कराकर लौटने पर उसे सोमवार को घटना की जानकारी हुई। उसने पुत्री का मेडिकल कराने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाल पवन पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद