फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   rejuvenation

शहर के पार्कों में पहले हुए कामों पर खर्च का डीएम ने मांगा ब्योरा

Mon, 14 Sep 2020 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
rejuvenation
पीलीभीत। वर्षों से बदहाली का शिकार शहर के पार्कों का सौंदर्यीकरण करने के लिए डीएम खासे गंभीर हैं। वह कई बार निरीक्षण कर पार्कों की हकीकत देख चुके हैं। उसके बाद पार्कों को बेहतर बनाने की कार्य योजना भी तैयार की जा चुकी है। सौंदर्यीकरण के नाम पर अब तक हुए खर्च और उसके अनुरूप कराए गए कामों की गुणवत्ता पर उठने वाले सवालों पर भी डीएम की नजर है। नगरपालिका से अब तक कराए गए कामों का ब्योरा तलब किया गया है।
विज्ञापन

नगरपालिका शहर के पार्कों के सौंदर्यीकरण के नाम पर लाखों रुपये पानी की तरह बहा चुकी है। मगर, पार्कों की सूरत कभी भी इसलिए नहीं बदली क्योंकि पूरा बजट सौंदर्यीकरण पर खर्च ही नहीं किया गया। शहीद राम रामस्वरुप पार्क समेत अन्य पार्कों में अमृत योजना के तहत कराया जाने वाला काम अब भी हालांकि चल रहा है। मगर, लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी पार्क बदहाल हैं। मगर, अब जिलाधिकारी पुलकित खरे ने शहर की सूरत बदलने के लिए सबसे पहले पार्कों के सौंदर्यीकरण को अपनी प्राथमिकता में शामिल किया है। नेहरू ऊर्जा उद्यान, शहीद रामस्वरुप पार्क, बल्लभनगर पार्क समेत कई प्रमुख पार्कों का वह निरीक्षण भी कर चुके हैं। डीएम ने पार्कों में हुए पुराने कार्य और खर्च की जानकारी भी मांग ली है। उन्होंने बताया कि पहले पार्कों में क्या काम कराए गए, इस समय अमृत योजना के तहत क्या काम चल रहा है?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed