{"_id":"5f5d13498ebc3e5d0c223dca","slug":"rejuvenation-pilibhit-news-bly4196063130","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरू उद्यान का होगा कायाकल्प, टिकट लेने पर मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहरू उद्यान का होगा कायाकल्प, टिकट लेने पर मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शहर के एकमात्र नेहरू उद्यान का कायाकल्प होगा। आने वाले दिनों में नेहरू उद्यान में प्रवेश सिर्फ उन्हें ही मिलेगा जो टिकट खरीदेंगे। रोजाना मुफ्त में पार्क घूमने वालों के लिए यह एक तरह से झटका है। पार्क में कैंटीन चलाने, वोटिंग की सुविधा विकसित करने समेत तमाम निर्णय डीएम ने लिए।
नेहरू उद्यान में डीएम पुलकित खरे ने नेहरू ऊर्जा उद्यान समिति की बैठक करके पार्क का जीर्णोद्धार करने और उसे पारिवारिक स्थल के रूप में पुन: विकसित करने को कहा। उन्होंने मौके पर जाकर भी स्थिति देखी। पार्क की साफ सफाई कराकर अमृत योजना के तहत कराए जा रहे पार्कों को जल्द पूरा कराने के निर्देश ईओ निशा मिश्रा को दिए। बैठक में यह तय किया गया कि पार्क में प्रवेश शुल्क, कैंटीन, वाहन स्टैंड, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, पेयजल समेत सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी।
डीएम ने कहा कि दो अक्तूबर से पहले पार्क में दो टिकट घर नगरपालिका द्वारा संचालित किए जाएं। टिकट लेने पर ही पार्क में प्रवेश मिलेगा। पार्क में आने और जाने की समय सीमा भी तय की गई। 10 साल तक के बच्चों का दो रुपये, वयस्कों का पांच रुपये प्रतिदिन प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया। बच्चे 50 रुपये और व्यस्कों के लिए 100 रुपये प्रतिमाह शुल्क अदा करके अपना पास भी बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
बड़े होटलों से संपर्क कर पार्क में गुणवत्ता वाली कैंटीन भी चलाई जाएगी। एक महिला और एक पुरुष पुलिसकर्मी की पार्क में तैनाती रहेगी। इसके अलावा पार्क में सीसीटीवी कैमरे और दो वाटर कूलर लगाए जाएंगे। शौचालय की भी मरम्मत कराकर उसे बेहतर बनाया जाएगा। पार्क के तालाब का जीर्णोद्धार कराकर वोटिंग शुरू कराई जाएगी। दो सफाई कर्मी रोजाना पार्क की सफाई करेंगे। साप्ताहिक रुप से माली भी तैनात किया जाएगा। अब धरना प्रदर्शन भी पार्क में नहीं हो सकेंगे। सीडीओ श्रीनिवास मिश्र, एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, ईओ निशा मिश्रा आदि मौजूद रहे।