{"_id":"594139fe866419775d8b49bb","slug":"reconciliation-with-12-couples-removed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमुटाव दूर कर 12 दंपतियों में कराई सुलह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमुटाव दूर कर 12 दंपतियों में कराई सुलह
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Wed, 14 Jun 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
परीवार परामश्ाऱ्र्श िश्ाशििवविर में माौजूद लाोग
पुलिस लाइंस समेत जिले के चार स्थानों पर बुधवार को पीलीभीत मॉडल ऑफ परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। एसपी देवरंजन वर्मा के सुधार के बाद आयोजित तीसरे परिवार परामर्श केंद्र में भी रूठे दंपतियों को मनाने में पुलिस काउंसलरों की मदद काफी सफल रही।
सदर तहसील में सीओ सिटी निशांक शर्मा, कोतवाल देशपाल सिंह, एसएचओ सुनगढ़ी गोपीचंद यादव, महिला थानाध्यक्ष अनुपम सिंह की अगुवाई में किए गए आयोजन में दर्जनों मामलों पर सुनवाई की गई। इसके बाद काउंसलर की मदद से दो मामलों में समझौता कराया जा सका। इधर पुलिस लाइन में सीओ सदर धर्म सिंह मार्छाल, एसओ अमरिया चंद्र प्रकाश शुक्ला, एसएचओ न्यूरिया जसपाल सिंह ग्वाल, जहानाबाद एसएचओ रविंद्र वर्मा ने दंपतियों के बीच सुलह कराने के प्रयास किए। यहां भी अफसर तीन दंपतियों को एक नई शुरूआत के लिए मनाने में कामयाब रहे। समझौते के बाद दंपतियों को फूलमाला पहनाकर मिठाई खिलाई गई।