फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Received 5.28 million to relief

फसलों के नुकसान से राहत को और मिला 5.28 करोड़

Thu, 09 Apr 2015 11:42 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 09 Apr 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान में अब किसानों को दोगुना मुआवजा मिलेगा। इसके लिए शासन ने 5.28 करोड़ रुपये प्रशासन को उपलब्ध करा दिए हैं। रविवार तक चेक के माध्यम से जिले के 17 हजार किसानों इसका वितरण होगा।
विज्ञापन


पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि और बारिश से जिले में गेहूं, सरसों और लाही की फसलों को जबर्दस्त नुकसान हुआ था। प्रशासन ने सर्वे के बाद 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान वाले किसानों को नौ हजार रुपये प्रति हेक्टेअर के हिसाब से 3.73 करोड़ की मांग की थी जिस पर शासन सेे 2.19 करोड़ रुपया प्राप्त हुआ था जिसको करीब 48 सौ किसानों में वितरित कर दिया गया।
विज्ञापन


अब सरकार ने फसल नुकसान पर किसानों को दोगुना मुआवजा देने को ऐलान किया है। इस पर डीएम ने जिले में फसल नुकसान के सर्वे के अनुसार 3.73 करोड़ (कुल 7.47 करोड़) की डिमांड शासन को भेज दी। इस डिमांड पर शासन ने 2.73 करोड़ रुपया और भेज दिया। इसके अलावा शेष धनराशि डीएम अपने अधिकार के तहत टीआर-27 (ट्रेजरी रूल-27) से आहरित कर लिए। इस तरह फसलों से राहत के लिए जिले को कुल मिलाकर 7.47 करोड़ की धनराशि प्राप्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 से 50 प्रतिशत का अभी नहीं आया मुआवजा
शासन से जिले में 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान पर किसानों को मुआवजा देने के लिए 7.47 करोड़ की धनराशि उपलब्ध करा दी है लेकिन 25 से 50 प्रतिशत तक के नुकसान के सर्वे के बाद अभी तक राहत की घोषणा नहीं की है। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 33 प्रतिशत के नुकसान को मुआवजा देने की घोषणा से किसानों को उम्मीद जगी है।
00
जिले की तीनों तहसीलों 734 गांव में लगभग 17 हजार किसानों का नुकसान हुआ है। रविवार तक प्राप्त धनराशि किसानों को वितरित करा दी जाएगी।
ओएन सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed