{"_id":"58f4f1664f1c1b3874471852","slug":"ration-card-cover-with-photograph-of-akhilesh-thrown-in-a-garbage-pile","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े के ढेर में फेंक दिए अखिलेश के फोटो वाले राशन कार्ड कवर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े के ढेर में फेंक दिए अखिलेश के फोटो वाले राशन कार्ड कवर
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 17 Apr 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
कूड़े के ढेर में फेंक दिए अखिलेश के फोटो वाले राशन कार्ड कवर
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के फोटोयुक्त राशन कार्ड के कवरों को एक कोटेदार ने कूड़े के ढेर में फेंक दिया। मामला चर्चा का विषय बनने पर कोटेदार ने आनन फानन में कवर उठवा लिए। प्रदेश में सरकार बदलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के फोटो युक्त राशन कार्डों के कवर उतारने के निर्देश दिए गए। निर्देश के तहत राशन कोटेदारों ने राशन कार्डों को जमा कर उनके कवर उतार लिए और राशन कार्ड उपभोक्ताओं को वापस कर दिए गए। उतारे गए कवर कोटेदारों को पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में जमा करने करने के निर्देश दिए गए थे। इधर नगर के एक राशन कोटेदार ने उतारे गए राशन कार्ड के कवरों को कूड़े के ढेर में फेंक दिया। कूड़े के ढेर में पड़े राशन कार्डों के कवर मोहल्ला में लोगों में चर्चा का विषय बने। पूर्ति निरीक्षक वीर ङ्क्षसह ने बताया कि आदेश न मिलने के चलते अभी राशन कार्ड के कवर कोटेदारों के पास हैं। एक कोटेदार के कर्मचारी ने झाड़ू लगाने के दौरान कुछ कवरों को कूड़े के ढेर में फेंक दिया था। जानकारी पर कोटेदार ने कूड़े के ढेर से कवरों को उठवा लिया है। मामले की जानकारी उच्च अफसरों को दे दी गई है।
---
विज्ञापन
---