फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ration card cover with photograph of Akhilesh thrown in a garbage pile

कूड़े के ढेर में फेंक दिए अखिलेश के फोटो वाले राशन कार्ड कवर 

Mon, 17 Apr 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 17 Apr 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
Ration card cover with photograph of Akhilesh thrown in a garbage pile
कूड़े के ढेर में फेंक दिए अखिलेश के फोटो वाले राशन कार्ड कवर
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के फोटोयुक्त राशन कार्ड के कवरों को एक कोटेदार ने कूड़े के ढेर में फेंक दिया। मामला चर्चा का विषय बनने पर कोटेदार ने आनन फानन में कवर उठवा लिए। प्रदेश में सरकार बदलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  के फोटो युक्त राशन कार्डों के कवर उतारने के निर्देश दिए गए। निर्देश के तहत राशन कोटेदारों ने राशन कार्डों को जमा कर उनके कवर उतार लिए और राशन कार्ड उपभोक्ताओं को वापस कर दिए गए। उतारे गए कवर कोटेदारों को पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में जमा करने करने के निर्देश दिए गए थे। इधर नगर के एक राशन कोटेदार ने उतारे गए राशन कार्ड के कवरों को कूड़े के ढेर में फेंक दिया। कूड़े के ढेर में पड़े राशन कार्डों के कवर मोहल्ला में लोगों में चर्चा का विषय बने। पूर्ति निरीक्षक वीर ङ्क्षसह ने बताया कि आदेश न मिलने के चलते अभी राशन कार्ड के कवर कोटेदारों के पास हैं। एक कोटेदार के कर्मचारी ने झाड़ू लगाने के दौरान कुछ कवरों को कूड़े के ढेर में फेंक दिया था। जानकारी पर कोटेदार ने कूड़े के ढेर से कवरों को उठवा लिया है। मामले की जानकारी उच्च अफसरों को दे दी गई है। 
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed