फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rasool Frdia spread Measles, many vulnerable

फरदिया रसूल में फैला  खसरा, कई चपेट में

Fri, 18 Mar 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Fri, 18 Mar 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
अमरिया ब्लाक के गांव फरदिया रसूल में खसरे ने तमाम लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना के बाद भी गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम न पहुंचने पर ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई।
विज्ञापन

गांव निवासी मोहम्मद कमर के 30 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अमजद, 40 वर्षीय निजाकत, मोहम्मद सलीम की 12 वर्षीय पुत्री निशाबी, शखावत के 15 वर्षीय पुत्र शहादत, बरकतशाह के 17 वर्षीय पुत्र फहराज को कुछ दिन पूर्व खसरे ने चपेट में ले लिया। ग्रामीणों के मुताबिक कई अन्य लोग भी बीमार होकर बिस्तरों पर पड़े हैं। ग्रामीणों ने खसरा फैलने की सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी दी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में नहीं पहुंची। इसके चलते ग्रामीणों में रोष देखा गया। उधर, सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. एएच अंसारी ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मियों को गांव भेजा गया था। कुछ लोग चिकेन पाक्स से पीड़ित पाए गए थे। अब दोबारा टीम को गांव भेजकर मरीजों का परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed