फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rape report filed on Pradhan's husband

Pilibhit News: प्रधान के पति पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 30 Aug 2023 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 30 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Rape report filed on Pradhan's husband
बिलसंडा। घर में अकेली महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान के पति के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 27 अगस्त को अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान सुबह आठ बजे मजदूरी के रुपये देने के बहाने ग्राम प्रधान का पति रामपाल घर आया। उसने अकेला पाकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और फिर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई की। बाद में किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

पीड़ित महिला का कहना है कि जब पति घर लौटे तो उसने उन्हें घटना की जानकारी दी। वह पति के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने थाने जा रही थी तो प्रधान के पति ने रास्ते में रोक लिया और रिपोर्ट दर्ज कराने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि मारपीट, दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed