{"_id":"67085458880e87ab8f014d94","slug":"rape-report-filed-on-dms-instructions-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-123870-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: डीएम के निर्देश पर दर्ज हुई दुष्कर्म की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: डीएम के निर्देश पर दर्ज हुई दुष्कर्म की रिपोर्ट
विज्ञापन
बीसलपुर। डीएम के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने एक गांव की विवाहिता से तीन सप्ताह पूर्व हुए दुष्कर्म की रिपोर्ट बृहस्पतिवार की शाम दर्ज कर ली।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने बताया कि 16 सितंबर को गांव की ही एक युवक ने उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। उन्होंने उसी समय पुलिस में मामले की नामजद तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। वह अब तक पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगाती रही।
छह दिन पूर्व यहां आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विवाहिता ने डीएम संजय कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र दिया। डीएम ने कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने इसी क्रम में बृहस्पतिवार को सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विवाहिता का मेडिकल परीक्षण कराया।
कोतवाली पुलिस को शाम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से विवाहिता की मेडिकल की परीक्षण रिपोर्ट मिली, जिसमें विवाहिता से दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जिसमें गांव के ही युवक को नामजद किया गया है। संवाद