फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rape of a teenager returning from the farm

Pilibhit News: खेत से लौट रही किशोरी से दुष्कर्म

Wed, 05 Jul 2023 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 05 Jul 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Rape of a teenager returning from the farm
पूरनपुर। खेत से धान की रोपाई कर लौट रही किशोरी को रास्ते में खींचकर दुष्कर्म किया गया। घटना की किसी को जानकारी देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीडि़ता ने घटना की तहरीर घुंघचाई पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार शाम को घुंंघचाई थाना क्षेत्र की है। किशोरी खेत में धान की रोपाई कर वापस घर लौट रही थी। रास्ते में गांव घुंघचाई के युवक ने उसे खेत में खींचकर दुष्कर्म किया। शोर-शराबा और घटना की जानकारी किसी को देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। किशोरी ने अपने परिजन के साथ थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन







खेत में लगे तूदे उखाड़े
पूरनपुर। कोर्ट के आदेश पर पुलिस की मौजूदगी में लगवाए गए तूदों को उखाड़ दिया गया। गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने चार सगे भाईयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पूरनपुर देहात के मोहल्ला हबीबगंज निवासी राजेश राठौर ने बताया कि पूरनपुर देहात में उसके पिता के नाम खेती है। कोर्ट में बंटवारा का मुकदमा चल रहा है। जिसमें कोर्ट ने तूदे लगाने के आदेश दिए। लेखपाल ने पुलिस को साथ लेकर सात जून को खेत में तूदे लगवाए थे। आरोप है कि मोहल्ला निवासी राकेश, राजेंद्र, संतोष, प्रमोद ने तूदे उखाड़ डाले। मारपीट पर आमादा होकर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed