फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   rape of a teenager

किशोरी से दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भागे

Wed, 01 Dec 2021 05:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 05:17 PM IST
विज्ञापन
rape of a teenager
पीलीभीत। गांव के दो युवकों ने 15 वर्षीय किशोरी के साथ कई माह घर में घुसकर दुष्कर्म कर रहे थे। मंगलवार को आरोपी फिर पीड़िता पर दुष्कर्म का दबाव बनाने लगे। पीड़िता ने जब गर्भ से होने की बात कही तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

माधोटांडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके चाचा का मकान भी गांव में हैं। मंगलवार को उसके चाचा रोजाना की तरह मजदूरी करने निकल गए थे। उनकी गैर मौजूदगी में गांव के ही कमलेश और मुकेश उसके चाचा के घर में घुस गए। लेकिन जब वह पहुंचे तो दोनों आरोपी भागने लगे। घर के अंदर पहुंचते तो देखा कि 15 वर्षीय चचेरी बहन रो रही थी। जानकारी करने पर किशोरी ने बताया कि उक्त दोनों आरोपी कई माह से उसके साथ दुष्कर्म करते आ रहे हैं। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देेते थे। मंगलवार को भी घर में घुसे आरोपी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहे थे। पीड़िता ने दो माह गर्भ में होने की बात कहने पर आरोपी उस पर भड़क गए और जान से मारने की धमकी देने लगे। थाना प्रभारी गौरव विश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धाराओं में कमलेश और मुकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षा के लिए भेजा है। सीओ वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों केे गिरफ्तार कर लिया गया है मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed