फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rape of a five year old girl, report filed

पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, रिपोर्ट

Sun, 19 Dec 2021 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Rape of a five year old girl, report filed
पीलीभीत। जहानाबाद थाना कोतवाली क्षेत्र एक गांव निवासी में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार आरोपी भी नाबालिग है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक अनुसूचित जाति के युवक ने थाने में शिकायत दर्ज करते हुए कहा कि वह उत्तराखंड में मजदूरी करता है। उसकी पत्नी व दो बच्चे सात वर्षीय पुत्र और पांच वर्षीय पुत्री घर पर रहते है। 15 दिसंबर को उसकी पत्नी गांव में ही काम करने गई थी। दोपहर दो बजे उसकी पांच वर्षीय पुत्री गांव के ही एक युवक के बच्चों के साथ खेल रही थी। शाम को पत्नी जब घर पर वापस लौटी, तो उसने पुत्री के प्राइवेट पार्ट के पास कपड़ों में खून देखा। इससे बच्ची से घटना को लेकर पूछा तो, उसने एक किशोर की ओर इशारा किया, मगर कुछ बता नहीं पाई। शनिवार को जब घर पहुंचे, तो पत्नी ने घटना के बारे में बताया। इसके बाद पत्नी, बच्ची के साथ थाने पहुंचे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 376 (2)(च), लैगिंग अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 3/7 के तहत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। बच्ची का मेडिकल कराया जाएगा। मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है। आरोपी के बारे में अभी पीड़ित परिवार कुछ नहीं बता पा रहा है। - सुनील दत्त सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed