{"_id":"5eefaefd8ebc3e42ad3682de","slug":"rape-case-pilibhit-news-bly410085893","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर के लिपिक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर के लिपिक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बरेली के रहने वाले डाकघर के लिपिक पर शहर की एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवक के शादी से इंकार करने पर पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
एसपी को भेजे गए शिकायती पत्र में पीड़िता ने बताया कि जनवरी 2020 को वह बड़ी बहन के साथ किसी काम से डाकघर गई थी। वहां उसकी मुलाकात लिपिक से हो गई। लिपिक ने बातों ही बातों में उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद कई बार शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बीते दो माह से जब उसने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो लिपिक ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। इसके बाद वह 10 लाख रुपये और कार की मांग करने लगा। आरोपी लिपिक के शहर स्थित किराए के मकान पर नौ जून को पीड़िता बात करने पहुंची तो उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। दोबारा आने पर बदनाम करने की धमकी देकर घर से भगा दिया। अब उसे लगातार फोन कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता ने मामले में एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।