{"_id":"5ee11f288ebc3e4326355f6b","slug":"rape-case-pilibhit-news-bly408834465","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर सात साल बनाए संबंध, अब मुकरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर सात साल बनाए संबंध, अब मुकरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानाबाद। शादी का झांसा देकर प्रेमी ने युवती से सात साल तक यौन शोषण किया। फुसलाकर 70 हजार रुपये और जेवर ऐंठ लिए। बाद में शादी करने से साफ इनकार कर दिया। दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर प्रेमी पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि डांग गांव निवासी आसिफ से उसका सात साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। शादी का झांसा देकर कई बार प्रेमी ने शारीरिक संबंध बनाए। बातों में फंसाकर आसिफ ने दो बार में 70 हजार रुपये और जेवर भी ले लिए थे। हर बार शादी की बात करने पर टाल दिया करता था। मंगलवार रात पीड़िता ने आरोपी के घर जाकर शादी की बात रखी। इस पर आसिफ मुकर गया और शादी से इनकार कर दिया। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गया। फिर धमकी देकर भगा दिया। घर आकर पीड़िता ने परिवार वालों को पूरी बात बताई। इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराकर बयान कराए जाएंगे। आरोपी की धरपकड़ की तलाश की जा रही है।