फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rape case

शर्मनाकः बहन के देवर ने प्रेमजाल में फंसाकर लूटी युवती की अस्मत

Sat, 02 May 2020 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Rape case
बरखेड़ा। बहन के देवर ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर दो साल तक उससे शारीरिक संबंध बनाए। शादी करने के लिए दबाव बनने पर तारीख भी तय कर दी, मगर बाद में उसने अचानक शादी से इनकार कर दिया। अब उसने विवाहित बहन को भी पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गजरौला क्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन की शादी क्षेत्र के एक गांव के नेमपाल से हुई थी। बहन की ससुराल में युवती का आना-जाना रहता था। बहन के देवर अखिलेश कुमार उर्फ रिंकू ने दो साल पहले उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर उसने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। दो माह पूर्व जब उसने शारीरिक संबंध बनाने का विरोध किया तो आरोपी अखिलेश उससे शादी करने को राजी हो गया। 24 मई को शादी करने के लिए तारीख भी तय कर दी। इसके बाद अब उसने शादी करने से इनकार कर दिया। विरोध करने पर उसे पीट दिया। यही नहीं, अब उसकी बहन को भी आरोपियों ने पीटकर ससुराल से निकाल दिया है। परिवार वालों ने बातचीत कर सुलह का प्रयास किया, मगर, ससुराल वाले नहीं माने। इंस्पेक्टर उमेश सिंह सोलंकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अखिलेश कुमार, नेमपाल, संतोष कुमार और कढ़ेराम पर दुष्कर्म, पिटाई, गाली गलौज और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed