फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ramlila festival starts

शिव बारात के साथ रामलीला मेला शुरू

Wed, 14 Oct 2015 11:41 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
पूरनपुर/पीलीभीत। Updated Wed, 14 Oct 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Ramlila festival starts
रामलीला मेला के तहत
विज्ञापन
बुधवार को नगर में बैंडबाजों के साथ शिव बारात निकाली गई। जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया। शिव बारात में काली का अखाड़ा आकर्षण का केंद्र रहा। इसी के साथ ही नगर का रामलीला मेला शुरू हो गया। जिसका समापन दस नवंबर को राजतिलक शोभायात्रा के साथ होगा।
ठाकुरद्वारा मंदिर से पूजन के बाद नगर में शिव बारात निकाली गई। जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शाम को रामलीला मेला मैदान में पहुंचकर समाप्त हो गई। शिव बारात में सबसे आगे बैंडबाजे, उसके पीछे विष्णु दरबार, शिव जी, राम दरबार, सांई बाबा, चक्र घुमाते वीर अभिमन्यु आदि की झांकियां थीं। बदायूं के उझानी से आए काली अखाड़ा के कलाकार विभिन्न हैरत अंगेज करतब दिखाते चल रहे थे। शिव बारात में श्रीराम लीला मेला कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सक्सेना, अशोक खंडेलवाल, सुनील सक्सेना, मेला कमांडर श्रीकृष्ण शर्मा, रजनीश सक्सेना, रामभजन वर्मा, विजय दीक्षित, हरीश चौहान, राकेश कुमार, मोनू त्रिपाठी, ओमकार गुप्ता आदि  थे। मेला कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सक्सेना ने बताया कि शिव बारात के साथ ही नगर का रामलीला मेला शुरू हो गया। बृहस्पतिवार से रामलीला का मंचन शुरू किया जाएग। नौ नवंबर को रावण वध, दस नवंबर को राजतिलक शोभायात्रा के साथ मेले का समापन होगा। शिव बारात में सुरक्षा को लेकर सीओ राजेश्वर सिंह, इंस्पेक्टर शक्ति सिंह टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed