फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ramleela

विभीषण शरणागति और अंगद-रावण संवाद की लीला का मंचन

Tue, 04 Oct 2022 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:09 AM IST
सार

शहर के रामलीला मेले में सोमवार को विभीषण शरणागति, सेतुबंध, रामेश्वर स्थापना और अंगद रावण संवाद लीला का मंचन हुआ।इसके बाद विभीषण श्रीराम के पास जाकर शरण ले लेते हैं।संवाद पीलीभीत में चल रही रामलीला में सोमवार को मंचन करते कलाकार।

विज्ञापन
ramleela
पीलीभीत में चल रही रामलीला में सोमवार को अंगद संवाद लीला का मंचन किया गया। संवाद - फोटो : PILIBHIT

विस्तार

पीलीभीत। शहर के रामलीला मेले में सोमवार को विभीषण शरणागति, सेतुबंध, रामेश्वर स्थापना और अंगद रावण संवाद लीला का मंचन हुआ। दोहे और चौपाइयों के साथ विधिवत लीला का मंचन कराया गया। जिससे देखने के लिए शहर से लेकर गांव तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेला मैदान पहुंचे।
विज्ञापन

श्रीराम लीला महोत्सव आयोजन समिति के ओर से सोमवार को लीला मंचन कराया गया। लीला मंचन के दौरान दिखाया गया कि विभीषण अपने भाई रावण को समझाते हैं कि वह श्रीराम से संधि कर उनकी शरण में जाएं और सीता जी को लौटा दें। इस पर रावण क्रोधित होकर उन्हें ठोकर मारकर दरबार से बाहर कर देता है। इसके बाद विभीषण श्रीराम के पास जाकर शरण ले लेते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा रामसेतु लीला का भी मंचन हुआ। श्रीराम, रामेश्वर भगवान शिव की स्थापना कर पूजा करते हैं। इसके बाद सेतु निर्माण कार्य शुरू हो जाता है। सेतु बनने के बाद अंगद को लंका में शांति दूत बनाकर भेजा जाता है। वहां अंगद और रावण के बीच संवाद होता है। सोमवार को लीला को यहीं विराम दे दिया गया। संवाद

पीलीभीत में चल रही रामलीला में सोमवार को मंचन करते कलाकार। संवाद

पीलीभीत में चल रही रामलीला में सोमवार को मंचन करते कलाकार। संवाद- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed