{"_id":"5f2850e08ebc3e6025609980","slug":"raksha-bandhan-festival-2020-pilibhit-news-bly4150453110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों ने मास्क लगाकर राखी बांधी तो भाइयों ने भी दिया सुरक्षा का वचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों ने मास्क लगाकर राखी बांधी तो भाइयों ने भी दिया सुरक्षा का वचन
विज्ञापन
पीलीभीत। भाई बहन के अटूट् प्रेम के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनों का स्नेह भाइयों पर उमड़ पड़ा। यह त्योहार हर जगह हर्षोल्लास से मनाया गया। हालांकि इस बार रक्षाबंधन पर कोरोना का स्पष्ट असर दिखा, मगर अच्छी चीज यह रही कि भाई-बहन इससे सतर्क नजर आए। भाई-बहनों ने रक्षाबंधन की खुशी के मौके सुरक्षा की अनदेखी नहीं की। बहनों ने मास्क पहनकर मंगलकामना के साथ भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधी तो भाइयों ने भी उनकी रक्षा का संकल्प लेते हुए पैक्ड उपहार दिए।
रक्षाबंधन त्योहार को लेकर सोमवार सुबह से उत्साह का माहौल रहा। मिठाई और राखी की दुकानों के अलावा सड़कों पर भाई बहनों की भीड़ लग गई। बाइकों, बसों से लेकर डग्गामार मैजिक और टेंपो में सामाजिक दूरी को नजरअंदाज कर सवारियां क्षमता से अधिक बैठाकर ले जाया गया। डग्गामार वाहनों ने दो गुना किराया भी वसूला। हालांकि रोडवेज बसों में बहनों ने मुफ्त ही सफर किया। मगर, बसों की संख्या में कम थी। घरों में सुबह से ही राखी बांधने का सिलसिला शुरू हो गया। अधिकांश भाई-बहनों ने मास्क पहनकर ही रक्षाबंधन की परंपरा निभाई। बहनों ने भाइयों की कलाई पर स्नेह की डोर बांधी और उनसे रक्षा का संकल्प लिया। भाइयों ने भी उपहार देकर बहनों को रक्षा वचन का संकल्प दोहराया। तमाम बहनों ने व्रत रखकर पूरे विधि विधान से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। बहुत से भाइयों ने बहनों के घर जाकर तो तमाम बहनों ने भाइयों के घर पहुंचकर रक्षाबंधन की परंपरा का निर्वाहन किया। इसके चलते शहर में पूरे दिन चहल पहल रही। राखी और मिठाई की दुकानों पर भी खरीदारों की आवाजाही होती रही। कुछ दुकानों पर तो सामाजिक दूरी का पालन दिखा, मगर कुछ दुकानों पर सामाजिक दूरी को भूल खरीदारी करते देखे गए। ग्राहकों ने त्योहार पर मावा की मिठाई से परहेज करते हुए छेने और बेसन से बनी मिठाई को अधिक तवज्जो दी। देर शाम तक लोगों के आने जाने का सिलसिला चलता रहा।
पूरनपुर। भाई बहन के प्यार का पर्व रक्षाबंधन परंपरागत ढंग से मना। कोरोना संक्रमण का ध्यान में रखते हुए बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और मिठाई खिलाकर उनकी दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को रक्षा का वचन दिया। राखी और मिठाई की दुकानों पर खरीदारों का आना जाना लगा रहा। ट्रेनों का संचालन न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बीसलपुर। रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखियां बांधी। बहनों ने भाइयों को मिष्ठान भी खिलाया। भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प दोहराया। कई स्थानों पर जाम भी लगा। बारह पत्थर चौराहे पर दोपहर एक बजे से लगभग दो बजे तक जाम लगा रहा। उसे पुलिस ने मशक्कत कर खत्म कराया। सुरक्षा की द्ष्टि से कई स्थानों पर पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा।
चुर्रासकतपुपर। कस्बा समेत क्षेत्र के सभी गांवों में रक्षा बंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस त्योहार के सिलसिले में कस्बे में मिठाई की दुकानों को सजाया गया।
बिलसंडा। कस्बा समेत आसपास इलाकों में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। त्योहार के चलते बाजार में भी खासी रौनक रही।
न्यूरिया। कस्बे समेत आसपास क्षेत्रों में रक्षाबंधन पर्व परापंगत ढंग से मनाया गया। पर्व के चलते मिठाई और राखियों की जमकर बिक्री हुई। मैजिक वाहनों और बसों में यात्रियों को भीड़ के दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जेल और थानों में भी मना रक्षाबंधन
पीलीभीत। रक्षाबंधन पर जेल में इस बार कोरोना संक्रमण के चलते बहनों की भाइयों से मुलाकात नहीं हो सकी। बहनों द्वारा पूर्व में ही डाक से भेजी गई राखियां जेल प्रशासन की ओर से सैनिटाइज करने के बाद बंदियों को दी गई। इसे उन्होंने कलाई पर बांधा। सदर कोतवाली में इंस्पेक्टर श्रीकांत द्विवेदी, मुकेश कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मियों को साथी महिलाकर्मियों ने राखी बांधी। इसके अलावा अन्य थानों मेें भी पर्व की धूम रही। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मास्क प्रयोग और सामाजिक दूरी का भी विशेष ध्यान रखा गया।