{"_id":"5f284eaa8ebc3e63bc3cc7ee","slug":"raksha-bandhan-festival-2020-pilibhit-news-bly4150435135","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों और भाइयों की भीड़ के आगे लड़खड़ाई मुफ्त रोडवेज बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों और भाइयों की भीड़ के आगे लड़खड़ाई मुफ्त रोडवेज बस सेवा
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना महामारी के बीच रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का फायदा तो उठाया, मगर भाई बहनों की भीड़ के आगे सरकार की रोडवेज बस सेवा लड़खड़ा गई। बसों में लोगों ने सीटें पाने के लिए सामाजिक दूरी को भी नजरदांज कर दिया। सीट हथियाने के लिए लोग धक्कामुक्की करते नजर आए। बसों की संख्या कम होने के कारण यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को तोहफा देते हुए रविवार रात 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक मुफ्त यात्रा की घोषणा की। इसको लेकर स्थानीय रोडवेज प्रशासन ने भी अतिरिक्त बसें चलाकर बहनों को कोई असुविधा न होने देने की दावा किया था, लेकिन सोमवार सुबह से ही बहनों की भीड़ के आगे रोडवेज प्रशासन का दावा हवा में उड़ता दिखाई दिया। सुबह तड़के से 10 बजे तक तो सवारियों से भरी बसों की रवानगी तयशुदा समय से होती रही, मगर इसके बाद यात्रियों की बढ़ी तादाद के चलते बसों के संचालन में व्यवधान पैदा हो गया। स्थानीय रोडवेज डिपो से संचालित होने वाली बसों की संख्या भी हर साल से कम रही। डिपो द्वारा रक्षाबंधन के दिन मात्र 60 बसों का संचालन किया गया। बसों की कमी के चलते कई सवारियों को चौराहों पर घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा।
घंटों चौराहे पर इंतजार करते रहे यात्री
अधिकांश यात्री रोडवेज बस स्टैंड न जाकर शहर के नौगवां चौराहे से बसों में सवार होते हैं। मगर, इस बार चौराहे पर खड़े यात्री घंटों बसों का इंतजार देखे गए। हालांकि इस बीच चौराहे से कई रोडवेज बसें गुजरीं, मगर बसें यात्रियों से भरी होने के चलते बिना रुके ही आगे बढ़ गईं। इसको लेकर उनमें रोष देखा गया।
विज्ञापन
रोडवेज की लेटलतीफी से डग्गामारों की चांदी
माधोटांडा, बीसलपुर, पूरनपुर, मझोला आदि रूटों पर बड़े पैमाने पर मैजिक वाहनों का संचालन किया जाता है। सोमवार को रोडवेज बसों की लेटलतीफी फायदा इन डग्गामार वाहन संचालकों ने जमकर उठाया। सवारियों को वाहनों में भूसे की तरह ठूंसने के बाद उनसे जमकर मनमाना किराया वसूला गया।
रक्षाबंधन पर बहनों के लिए मुफ्त यात्रा संबंधी आदेश का पालन कराने के लिए तैयारियां कर ली गई थीं, लेकिन यात्रियों की बढ़ती भीड़ और बसों की कमी से कुछ व्यवधान पैदा हुए। उन्हें काफी हद तक दूर भी किया गया। प्रयास किया गया कि कोई भी बहन अपने भाई को राखी बांधने से न छूट पाए। -दीनानाथ गंगवार, स्टेशन इंचार्ज, पीलीभीत डिपो