फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rajni smallest then Dakn The oldest elected

रजनी सबसे छोटी तो ढाकन सबसे उम्रदराज सदस्य चुने गए

Tue, 03 Nov 2015 07:25 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Tue, 03 Nov 2015 07:25 PM IST
विज्ञापन
Rajni smallest then Dakn The oldest elected

जिला पंचायत के चुनाव में मैदान जीतने वाले नेताओं की शैक्षिक योग्यता की बात करें तो 34 मे से 11 सदस्य सदस्य सिर्फ प्राइमरी स्कूल का मुंह देखा है। जबकि नौ प्रत्याशी ऐसे हैं जो इंटर के ऊपर तक की पढ़ाई कर सके हैं। इसमें चार पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं। वहीं जीत हासिल करने वालों में सबसे कम उम्र की रजनी (22 वर्ष) हैं तो सबसे वरिष्ठ में 61 वर्षीय ढाकन लाल हैं।

विज्ञापन

जिला पंचायत चुनाव के पदों के लिए जिले में 576 सदस्यों ने नामांकन कराया था। सोमवार और मंगलवार को जारी हुए मतगणना परिणाम के अवलोकन में अमरिया ब्लाक के वार्ड 17 से चुनाव जीती रजनी देवी ने 22 वर्ष की उम्र में अपना परचम लहराया है। वह स्नातक हैं और उन्हें 5024 मत मिले हैं। वहीं सबसे उम्र दराज सदस्य की बात करें तो पूरनपुर ब्लाक के वार्ड सात से ढाकनलाल ने युवाओं को पीछे कर 61 वर्ष की आयु में जिला पंचायत का चुनाव जीता है।
विज्ञापन

हालांकि जिला पंचायत में इस बार युवाओं की संख्या 18 है इन सभी की आयु 22 से 40 वर्ष के बीच हैं। वहीं 40 से 50 वर्ष आयु के बीच 11 और पांच सदस्य 51 से ऊपर के हैं। शैक्षिक योग्यता की बात करें तो 11 प्राइमरी पास, छह आठवीं, चार-चार सदस्य क्रमश: हाईस्कूल व इंटरमीडिएट हैं। इसके अलावा पांच सदस्य स्नातक और चार परास्नातक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइमरी पास जिला पंचायत सदस्य
वार्ड       विजेता प्रत्याशी
02   गुरजीत सिंह
03    रामऔतार ऊर्फ हिटलर
07   ढाकनलाल
08   अर्चना वर्मा
09   मिथिलेश
11   मो. अकरम अंसारी
13   जसवंत कौर
16   शबनम उफ तुलसी
21   भूूपराम
23   मालती देवी
26  आशा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed