फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rain in Pilibhit

24 घंटे में 86 मिलीमीटर बारिश, भीषण गर्मी से निजात मिली

Wed, 08 Jul 2020 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
Rain in Pilibhit
पीलीभीत। बीते 24 घंटे में रिकार्ड 86 मिलीमीटर बारिश ने किसानों के चेहरे खिला दिए। धान की रोपाई के इंतजार में बैठे किसानों को यह बारिश अमृत समान है। इससे न केवल रोजाना बढ़ते दामों में डीजल खरीदना बचेगा बल्कि किसान धान की रोपाई भी तेज कर सकेंगे। लगातार बारिश से भीषण गर्मी से भी निजात मिली और मौसम खुशगवार हो गया। मौसम विभाग ने पूरे हफ्ते कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होने की भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन

सोमवार आधी रात के बाद तेज हवा के साथ बारिश हुई। मंगलवार को पूरे दिन कभी हल्की तो कभी तेज गति से होती रही। इस बारिश से बीते 40 दिन से पड़ी भीषण गर्मी से निजात मिली। मौसम खुशगवार हो गया। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 86 मिलीमीटर बारिश हुई है। लगातार बारिश होने से दिन के तापमान में 4.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार रात तक रिमझिम बारिश होती रही।
विज्ञापन

अभी कम से दो दिन तक इसी तरह कभी कम तो कभी तेज बारिश होती रहेगी। पूरे हफ्ते बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है। लखनऊ आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के अनुसार मानसूनी बारिश अब कभी कम तो कभी ज्यादा लगातार होती रहेगी। 18 से 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। आठ जुलाई को भी कहीं हल्की मध्यम तो कहीं तेज बारिश होगी। नौ जुलाई को बारिश कुछ हल्की रहेगी, मगर दस जुलाई को झमाझम बारिश होने का अनुमान है। 11 से 17 जुलाई तक दिन और रात में बारिश की झड़ी लग सकती है। इस दौरान तेज गति से हवा भी चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान, गन्ना समेत खरीफ फसलों को फायदा
कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका के अनुसार मानसूनी के शुरूआती दौर में बेहतर बारिश होने का फायदा खरीफ फसलों को मिलेगा। भीषण गर्मी में बारिश कम होने से किसान महंगा डीजल खरीदकर धान की रोपाई नहीं कर पा रहे थे। मगर, अब किसानों को डीजल कम से कम खरीदना पड़ेगा। इसी बारिश में वह धान की रोपाई कर सकेंगे। गन्ना की फसल को भी फायदा होगा। इसके अलावा अन्य खरीफ फसलों जैसे उड़द, अरहर, मूंग, तिलहन आदि फसलों को भी इस बारिश से फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed