{"_id":"249b5b75ef256060b91b6d1a6b51ecf7","slug":"rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि में पूरनपुर के 490 गांव हुए प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलावृष्टि में पूरनपुर के 490 गांव हुए प्रभावित
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sun, 01 Mar 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र में गुरुवार को आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई थी। डीएम ने चंदुइया, चंदिया हजारा गांव का निरीक्षण कर शीघ्र सर्वे कराने के निर्देश अधीनस्थों को दिए थे। शनिवार को राजस्व विभाग ने सर्वे पूरा कर लिया। तहसीलदार दिग्विजय सिंह ने बताया कि गांव मनहरिया खुर्द कलां, खरौसा, खांडेपुर, दलीपपुर इटौरिया, चंदुइया, गुलड़िया मु. खासपुर, नौगवां मु. मोहम्मदपुर, बंजरिया, कीरतपुर उर्फ जैनपुर, पिपरिया जयभद्र, मोहम्मदपुर ता. अभयपुर, मुझा कलां, मुझा खुर्द में पचास प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है। इन गांव में 346.479 हेक्टेयर भूमि प्रभावित हुई। इसके अलावा अन्य गांव में दस प्रतिशत से 35 प्रतिशत तक का नुकसान हुआ है।
विधायक ने भ्रमण कर सुनी समस्याएं
विधायक पीतमराम ने गांव रंपुरा, घाटमपुर, कल्यानपुर, मकंदपुर, घुंघचाई, महोलिया, चंदुइया, खांडेपुर आदि में भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनी। किसानों के ओलावृष्टि से हुए नुकसान के मुआवजा की मांग पर विधायक ने शीघ्र ही मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार सभी वर्गों के हित को कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री से क्षेत्र के लिए अतिरिक्त बजट की मांग की जाएगी, ताकि क्षेत्र का और अधिक विकास हो सके। विधायक के साथ सपा विधानसभा अध्यक्ष तौफीक खां, ब्लाक प्रभारी कौशल बाजपेई, नोमान अली वारसी, दिनेश अग्निहोत्री, शलभ सक्सेना आदि थे।
मुख्यमंत्री से मिलेंगे सपा नेता
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव, अल्पसंख्यक सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष हाजी रियाजतनूर खां मझले ने गांव जटपुरा, ढक्काचांट, पूरनपुर देहात, रघुनाथपुर में ओलावृष्टि से हुए नुकसान को देखा। सपा नेताओं ने बताया कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलकर क्षेत्र में हुए नुकसान की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
बीसलपुर क्षेत्र के 38 गांवों में हुआ नुकसान
बीसलपुर। राजस्व विभाग की टीम ने ओला पीड़ित गांवों का सर्वे कर लिया है। सर्वे के अनुसार तहसील क्षेत्र के 38 गांवों में ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है। तहसीलदार नन्हेलाल ने बताया कि दो-दो लेखपालों की टीमें बनाकर ओलावृष्टि से प्रभावित ग्रामीणों की सूची बनाई जा रही है। जिन किसानों के खेतों में 50 प्रतिशत से अधिक फसल का नुकसान पाया जाएगा, उन्हें मुआवजा दिया जाएगा।