फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   railway treck safety

जिनकी सुरक्षा के लिए किए करोड़ों खर्च किए.. वही जान जोखिम में डालकर पार कर रेल ट्रैक

Wed, 30 Sep 2020 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
railway treck safety
अंडरपास होने के बावजूद रेलवे ट्रैक पार करते लोग। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। आए दिन ट्रेन की चपेट में आने से लोगों की जान जा रही है। लगातार हो रही घटनाओं के बाद भी यात्रियों के साथ स्थानीय लोग जान जोखिम में डालकर सीधे रेलवे ट्रैक को पार करते हैं। ऐसे में किसी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है। राहगीरों के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर ओवरब्रिज और अंडरपास बनाए गए हैं, मगर चंद मिनटों की देर न हो, इसलिए लोग अंडरपास से न गुजरकर रेलवे ट्रैक को पर करके निकलते हैं। हालांकि कोरोना काल में अभी ट्रेनों बंद हैं, मगर संचालन शुरू हो जाने के बाद यह जानलेवा साबित हो सकता है।
विज्ञापन

शहर के नौगवां रेलवे क्रॉसिंग पर रोजाना लगने वाले जाम से निजात दिलाने को तत्कालीन सपा सरकार के कार्यकाल में ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया था। इससे वाहन संचालकों की समस्या तो हल हो गई, मगर मंडी समेत रेलवे क्रॉसिंग के उस पार बसे मोहल्ले और कॉलोनीवासियों को आवागमन की समस्या होने लगी। इन सबको भी लंबा चक्कर काटकर ओवरब्रिज से होकर गुजरना पड़ा। समस्या को देखते हुए रेलवे द्वारा नौगवां रेलवे क्रॉसिंग पर एक अंडरपास भी बनाया गया। करोड़ों रुपये खर्च कर ओवरब्रिज और अंडरपास तो बनवा दिए गए, मगर अधिकतर राहगीर इस ओवरब्रिज और अंडरपास का प्रयोग न कर सीधे रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

बेखौफ रेल पटरी पार करते दिखे राहगीर
रेलवे ट्रैक पार करने के लिए अंडरपास और ओवरब्रिज तो बने हैं, मगर जल्दी के चलते लोग इसके उपयोग करने की जहमत उठाना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। सोमवार को अंडरपास के बराबर ही लोग बेखौफ होकर रेल पटरियों को पार करते देखे गए, मगर ऐसा करने वालों को यह नहीं पता कि यात्री ट्रेनों का संचालन तो बंद है, मगर मालगाड़ी कभी भी यहां से गुजर सकती है। ऐसे में यह जल्दबाजी रेलवे ट्रैक पार करने वालों को भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडरपास बनने के बाद अधिकांश लोग उसी से गुजरते हैं, मगर कुछ लोग जल्दबाजी के चक्कर में यह भूल जाते हैं कि वह अपनी जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। - राधेश मिश्रा, नई बस्ती
अंडरपास तो जरुर बना है, मगर उससे पैदल राहगीरों का निकलना मुश्किल है। जब वाहन गुजरते हैं तो धूल का गुबार बन जाता है।
- विजय सक्सेना, नौगवां पकड़िया
ओवरब्रिज के नीचे तमाम दुकानें लगती जा रही है। टेंपो स्टैंड भी बन चुका है। लोग खरीदारी करने के बाद जल्दबाजी में रेल पटरी से गुजरते हैं। - रविंद्र कुमार शर्मा, निरंजनकुंज कॉलोनी

रेलवे ट्रैक न पार करने को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। रोड सेफ्टी कैंपेन भी चलते रहते हैं। लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed