{"_id":"6133ce3b8ebc3e01e45ba0f7","slug":"railway-pilibhit-news-bly458558331","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमान परिवर्तन के बाद पहली बार धनबाद से बीसलपुर कोयला लेकर पहुंची मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमान परिवर्तन के बाद पहली बार धनबाद से बीसलपुर कोयला लेकर पहुंची मालगाड़ी
विज्ञापन
0पीलीभीत/बीसलपुर। आमान परिवर्तन के बाद पहली बार मालगाड़ी धनबाद से कोयला लेकर बीसलपुर स्टेशन पहुंची। 58 बीसीएन ( मालगाड़ी का कोच) लगी मालगाड़ी इज्जतनगर मंडल के डिवीजन में 46.39 किलोमीटर दौड़ी। इससे मंडल को पार्ट शेयर के रूप में 3,65,665 की इनकम हुई। मालगाड़ी को लेकर एडीआरएम सुबह ही बीसलपुर स्टेशन पहुंच गए थे।
मकदापुर स्थित बजाज एनर्जी के लिए धनबाद से कोयले की पहली खेप वाया शाहजहांपुर से बीसलपुर पहुंची। ब्रॉडगेज लाइन बन जाने के बाद शनिवार को पहली बार धनबाद से कोयले की रेक लेकर मालगाड़ी यहां के रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस मौके पर इज्जतनगर के एडीआरएम विवेक गुप्ता, डिवीजनल सेफ्टी ऑफिसर नीतू, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक रोहित गुप्ता मौजूद रहे। आमान परिवर्तन के बाद पहली बार शनिवार को शाहजहांपुर से पीलीभीत की ओर यह मालगाड़ी आई है। इससे पहले बरेली, पीलीभीत होते हुए बीसलपुर से करीब 20 किलोमीटर पहले भोपतपुर स्टेशन पर मालगाड़ी पहुंची थी। उत्तर रेलवे के बाद सिर्फ 46.39 किलोमीटर इज्जतनगर मंडल के अंदर मिली है। इससे पार्ट शेयर के रूप में 3,65,665 रेलवे का आय हुई है। पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि शाहजहांपुर के रास्ते पहली बार आमान परिवर्तन के बाद बीसलपुर स्टेशन कोयला लदी मालगाड़ी पहुंची है।
अधिवक्ताओं ने एडीआरएम को ज्ञापन सौंपा
पीलीभीत से बीसलपुर होते हुए शाहजहांपुर तक ट्रेनों का संचालन तत्काल शुरू कराने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने एडीआरएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि सारी तैयारियां पूरी होने के बाद भी इस रूट पर ट्रेनों का संचालन नहीं किया जा रहा है। इससे यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है। ज्ञापन देने वालों में इजहार कुरैशी, हेमंत मिश्रा, नरेंद्र प्रताप सिंह, सुबनेश पाठक, सुधीर मिश्रा, रितेश दुबे और सुरेंद्र सक्सेना समेत काफी अधिवक्ता मौजूद थे।