फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Railway

इलेक्ट्रिक लोको से पहली बार पूर्णागिरि दिल्ली के लिए हुई रवाना

Tue, 06 Jul 2021 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Railway
पीलीभीत। आखिर इलेक्ट्रिक ट्रेनों में बैठने का सपना पूरा हो ही गया। सोमवार को पहली बार इलेक्ट्रिक ट्रेन का संचालन शुरू हुआ है। पहली ट्रेन दिल्ली के लिए इलेक्ट्रिक लोको से रवाना की गई। अब मंगलवार से इलेक्ट्रिक ट्रेनों का नियमित रूप से संचालन शुरू हो जाएगा। टनकपुर से बरेली के बीच हाई वोल्टेज की विद्युत लाइन में अब 24 घंटे करंट दौड़ता रहेगा।
विज्ञापन

आमान परिवर्तन के बाद रेलवे में एक नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है। जब दोपहर 12:40 बजे दिल्ली के लिए पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन को इलेक्ट्रिक लोको से पहली बार रवाना किया गया। अभी तक इस रूट पर डीजल इंजनों से ट्रेनों का संचालन हो रहा था। 2016 में ब्रॉडगेज की ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ था। पहले चरण में भोजीपुरा से पीलीभीत और दूसरे चरण में पीलीभीत से टनकपुर में काम होने के बाद ट्रेनों को संचालन बरेली वाया पीलीभीत टनकपुर के बीच होने लगा था। इसके बाद इलेेक्ट्रिक का काम शुरू हुआ था। इलेक्ट्रिक का काम पूरा होने के बाद 13 मार्च को सीआरएस मोहम्मद लतीफ खां ने पीलीभीत सेे टनपकपुर तक निरीक्षण करने के बाद इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने के लिए अनुमति दे दी थी। इसके बाद ट्रेनों का संचालन हो पाता, इससे पहले अप्रैल में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर शुरू हो गई। इससे ट्रेनों का संचालन बंद होने लगा था। मई में सभी ट्रेनों को निरस्त कर दिया था। अब ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। इससे जल्द ही इलेक्ट्रिक ट्रेनों के संचालन के कयास लगाए जाने लगे। जो सोमवार को पूरे हो गए। टनकपुर से 12:30 बजे इलेक्ट्रिक लोको लगी ट्रेन पहुंची तो इतिहास के पन्नों में एक और लमहा दर्ज हो गया है।
विज्ञापन

इस स्पीड में दौड़ी इलेक्ट्रिक लोको से ट्रेन
इलेक्ट्रिक लोको लगी पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन को लोको पायलट संजीव कुमार, सहायक लोको पायलट वीके त्रिपाठी और गार्ड केके विश्वकर्मा लेकर रवाना हुए। टनकपुर से मझोला 75 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड में दौड़ाई गई। इसके बाद मझोला से बरेली के बीच 100 की स्पीड से दौड़ाई गई। इस दौरान इज्जतनगर मंडल के लोको निरीक्षक अनिल कुमार मीना की देख रेख में टनकपुर से बरेली तक इलेक्ट्रिक ट्रेन को दौड़ाया गया। लोको निरीक्षण ने बताया कि ट्रेन का संचालन सफल रहा है। अब नियमित ट्रेनों का इलेक्ट्रिक लोको से संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से यह ट्रेनें इलेक्ट्रिक लोको से दौड़ेगीं
पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 11:25 बजे टनकपुर से चलकर दोपहर 12:35 बजे जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद 12:40 बजे पीलीभीत से रवाना होकर शाम को 21:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी। सुबह 06:10 बजे दिल्ली से चलकर दोपहर 14:35 बजे पहुंचेगी। इसके बाद 14:40 बजे रवाना होने के बाद 16:10 बजे टनकपुर पहुंचेगी। इसके अलावा सुबह 07:15 बजे अनारक्षित ट्रेन रवाना होगी। जो 09:00 बजे टनकपुर पहुंचेगी। टनकपुर से 12:50 बजे रवाना होकर 14:45 बजे चलकर पीलीभीत पहुंचेगी। बरेली से 14:40 बजे चलकर 16:45 बजे पीलीभीत पहुंचेगी।

इलेक्ट्रिक लोको से पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन को टनकपुर से दिल्ली के लिए रवाना किया गया था। संचालन पूूरी सफल रहा है। जल्द ही अन्य ट्रेनों को भी इलेक्ट्रिक लोगों से चलाया जाएगा। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ इज्जतनगर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed