फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   railway

रेलवे बोर्ड कमिश्नर (फाइनेंस) ने स्टेशन का किया दौरा

Fri, 05 Jun 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Fri, 05 Jun 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
railway
कमिश्नर शुक्रवार सुबह बरेली ऐशबाग पैसेंजर ट्रेन में लगे विशेष सैैलून के जरिए रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां उन्होंने भोजनालय का निरीक्षण किया। संचालक से बेहतर साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। वेंडरों से बेचे जा रहे खाद्य पदार्थों के बारे में पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने ट्रेन से उतर कर जा रही महिला यात्रियों से रेलवे की सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। महज 15 मिनट निरीक्षण करने के बाद वह मैलानी रवाना हो गई।
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक चंद्रमोहन जिंदल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीलिमा सिंह, स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद इजराइल, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एके वर्मा,मुख्य चल टिकट निरीक्षक शेर सिंह, विलियम रिचर्ड, सीएचआई एसके कमल आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


रेल महकमा दे रहा बेहतर सुविधाएं

कमिश्नर (फाइनेंस) राजलक्ष्मी रवि कुमार ने प्रेस वार्ता में कहा कि रेल महकमा यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने को प्रयासरत है। गेज कंवर्जन का कार्य भी बेहतर चल रहा है। निरीक्षण के बाबत कहा कि व्यवस्थाएं बेहतर मिलीं हैं। शाहजहांपुर रेल मार्ग पर शाम छह बजे के बाद कोई ट्रेन न होने के सवाल पर उन्होंने सीनियर डीसीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए। पीलीभीत-शाहजहांपुर ब्राडगेज कंवर्जन के मामले में डीआरएम सीएम जिंदल ने बताया कि रेल मार्ग का सर्वे कर सर्वे रिपोर्ट सौंप दी गई है। अंतिम चरण में इस रेल मार्ग पर गेज कंवर्जन का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed