फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Railway crossing boom broken, tractor caught along with driver

रेलवे क्रासिंग का बूम टूटा, चालक समेत ट्रैक्टर पकड़ा

Tue, 29 Mar 2022 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Railway crossing boom broken, tractor caught along with driver
बिलगवां रेलवे फाटक पर ट्रैक्टर की टक्कर से बूम टूटने के बाद मैनुअल तरीके से रोका गया ट्रैफिक। संव - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। बिलगवां रेलवे क्रॉसिंग का सुबह 11 बजे ट्रैक्टर की टक्कर से बूम टूट गया था। गेटमैन ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। इस पर पूर्णागिरि और मेला स्पेशल ट्रेन को स्टेशन पर कुछ देर के लिए रोका गया था। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने चालक और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। बूम की मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन

गांव बिलगवां निवासी डालचंद सुबह 11 बजे चीनी मिल से गन्ने की तौल कराकर खाली टैक्टर ट्रॉली लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान टनकपुर की ओर से पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन आने का समय हो गया था। इस पर बिलगवां गेट संख्या 02 पीटी को गेटमैन राकेश कुमार ने बंद किया था। गेट बंद होने पर चालक ने ट्रैक्टर रोकने की कोशिश की, मगर ब्रेक नहीं लग पाए और रेलवे क्रॉसिंग का बूम टूट गया। बूट टूटने की जानकारी तत्काल गेटमैन ने कंट्रोल को दी। इस पर टनकपुर से आ रही पूर्णागिरि एक्सप्रेस ट्रेन पांच मिनट देरी से रवाना की गई। जबकि इधर से जाने वाली मेला स्पेशल ट्रेन चार मिनट देरी से रवाना हुई थी। बूम टूटने से रेलवे क्रॉसिंग पर वैकल्पिक व्यवस्था जंजीर लगाकर ट्रेनों को पास किया गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने चालक और ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। चालक को हवालात में बंद कर दिया। रेलवे क्रॉसिंग के टूटे बूम की मरम्मत कराई जा रही है। चालक का चालान किया जाएगा। इसके बाद जुर्माना अदा करने पर ट्रैक्टर ट्रॉली को छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

न्यूरिया पीलीभीत के बीच सुबह 11 बजे घटना हुई थी। आरपीएफ ने चालक और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। आरपीएफ की ओर से रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई कराई जा रही है।- राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed