{"_id":"60130a338ebc3e08c02fe508","slug":"rail-pilibhit-news-bly4353107195","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर से सिंगरौली के बीच दो फरवरी से दौड़ेगी त्रिवेणी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर से सिंगरौली के बीच दो फरवरी से दौड़ेगी त्रिवेणी एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। टनकपुर से सिंगरौली के बीच त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन दो फरवरी से शुरू हो रहा है। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तैयारियों का जायजा लेने के लिए 30 जनवरी को पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम बरेली से टनकपुर तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करेंगे। व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलने पर त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। जनशताब्दी एक्सप्रेस के संचालन की जल्द ही उम्मीद है।
कोरोना संकट काल के दौरान मार्च से रेल खंड पर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से बंद है। लंबे समय के इंतजार के बाद रेलवे बोर्ड ने 12 जनवरी को त्रिवेणी एक्सप्रेस के संचालन को हरी झंडी दे दी। समय सारिणी भी जारी कर दी गई थी। एक्सप्रेस ट्रेन का रैक भी मरम्मत के लिए इज्जतनगर भेज दिया गया था। कई दिन मालगाड़ी दौड़ाकर लूप लाइन की स्पीड ट्रायल भी किया गया था। अधिकारियों ने भी निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया था। 23 जनवरी को मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत ने भी विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया था। 27 जनवरी को गोरखपुर से आए चीफ पैंसेजर ट्रैफिक मैनेजर (सीपीटीएम) आलोक कुमार ने बरेली से टनकपुर तक निरीक्षण किया था। इसके बाद 30 जनवरी को पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम विनय कुमार त्रिपाठी बरेली से टनकपुर तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। जीएम के संभावित निरीक्षण को लेकर तैयारियां तेजी से शुरू हो गईं हैं। विद्युतीकरण कराने वाली संस्था रेल विकास निगम काम पूरा करने के लिए युद्ध स्तर से जुट गई है। निरीक्षण में जीएम की हरी झंडी मिलने के बाद दो फरवरी से त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन शुरू होगा।