फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   raid

दुधवा की मैलानी रेंज की टीम ने लकड़कट्टों की तलाश में मारा छापा

Sun, 04 Jul 2021 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
raid
पूरनपुर। दुधवा की मैलानी रेंज से लकड़कट्टों ने तीन सागौन के पेड़ चारेे से काट लिए। लकड़कट्टों की तलाश में दुधवा की मैलानी रेंजर के नेतृत्व में टीम ने रविवार को सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के कई स्थानों पर छापा मारा। टीम ने सागौन की पुरानी लकड़ी के बोटे दो स्थानों से बरामद किए। एक घर से मोर और उसके अंडे बरामद होने पर मकान मालिक को हिरासत में ले लिया। उसे वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

दुधवा जंगल की मैलानी रेंज में मैलानी-भीरा रोड पर पिछले दिनों तीन साल के पेड़ काटकर चोरी कर लिए गए थे। लकड़ी पिकअप में लादकर ले जाई गई थी। लखीमपुर वन विभाग की टीम को शक था कि लकड़ी पीलीभीत आई है। इस पर रविवार को रेंजर केपी सिंह के नेतृत्व में वन विभाग कर्मचारियों की टीम ने सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के कई गांव में छापा मारकर कर पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। कई स्थानों पर साल के बोटे बरामद हुए। टीम ने गांव गोरा के मनाउल्ला की दुकान छापा मारकर एक खाली पिकअप भी कब्जे में ली। भूरा की फर्नीचर की दुकान में छापा मारकर कुछ लकड़ी कब्जे में लेकर उसके कर्मचारी को हिरासत में ले लिया। केसरुर में मोवीन की फर्नीचर की दुकान में छापा मारकर तीन बोटा साल की लकड़ी के बरामद की। यहां जिंदा मोर और मोर के कुछ अंडे भी मिले। इस पर मोवीन को भी टीम पकड़कर अपने साथ ले गई। केसरपुर में गुड्डू फर्नीचर वाले की दुकान में और गांव महादेवा में जीशान की दुकान पर छापा मारकर लकड़ी काटने की मशीन, छह साल के बोटा और अन्य लकड़ी भी कब्जे में लिए गए। दिन भर छापा मारी को लेकर चर्चाएं बनी रही। सेहरामऊ उत्तरी एसओ आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि दुधवा के मैलानी रेंज की टीम ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। सभी को वह साथ ले गए है। जबकि दुधवा के मैलानी रेंज के रेंजर केपी सिंह ने छापा मारने की बात से ही इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed