फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Raging on the reservation contract recruitment cleaner

संविदा भर्तियों में आरक्षण पर भड़के सफाईकर्मी

Thu, 14 Jan 2016 12:04 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 14 Jan 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Raging on the reservation contract recruitment cleaner
संविदा सफाईकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण व्यवस्था लागू करने के विरोध में जिले भर के सफाई कर्मियों ने जिला मुख्यालय पर पहुंचकर जुलूस निकाला। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपकर भर्ती प्रक्रिया से आरक्षण व्यवस्था हटाने की मांग की।
विज्ञापन

सफाई मजदूर महासंघ के तत्वावधान में बुधवार को जिले भर के सफाईकर्मी नगर पालिका परिषद परिसर में एकत्र हुए। यहां से कर्मचारियों ने संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण लागू करने के विरोध में जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल कर्मचारी नारेबाजी करते हुए गौहनिया चौराहा, नकटादाना चौराहा होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां कर्मचारियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई सभा में जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने कहा कि शासन ने संविदा सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति में आरक्षण लगाकर समाज के लोगों को रोजगार से वंचित करने की योजना बनाई है। पूर्व में पंचायत राज विभाग में भर्ती हुए अन्य वर्ग के सफाईकर्मियों की नौकरियां तो हासिल की, लेकिन खुद कार्य न कर समाज के बेरोजगारों को दो हजार रुपये देकर अपनी नौकरी करवा रहे हैं। शासन को समाज का आर्थिक और शारीरिक शोषण रोकने के लिए यह नौकरियां समाज के लोगों को देनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही जायज मांग को पूरा न किया गया तो समाज के लोग प्रदेशव्यापी काम बंद हड़ताल करेंगे। सफाईकर्मियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम अजयकांत सैनी को सौंपा। ज्ञापन में संविदा सफाईकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण व्यवस्था न लागू करने की मांग की गई। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष रामसरन वाल्मीकि, बिट्टनलाल, अशोक चौधरी, अटल वाल्मीकि, राकेश द्ददा, प्रदीप वाल्मीकि, बबलू, मुकेश, ओमप्रकाश, राजीव वाल्मीकि, मुलायम सिंह, जग्गोदेवी, राजन वाल्मीकि, वंशीलाल, प्रभुचरन, धर्मेंद्र वाल्मीकि, मोहित, अभिषेक, रामप्रसाद, नेमचंद, बहादुरलाल, शेर सिंह, जयंती देवी, मीना देवी, तारावती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed